फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्ाुक्रवार का दिन किन-किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Fri, 17 Feb 2017 10:19 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Fri, 17 Feb 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
daily Rashiphal 17th February
ग्रह नक्षत्र
आज श्‍ाुक्रवार है और स‌ितारों की स्‍थ‌‌ित‌ि बता रही है क‌ि आज कई राश‌ियों में लाभ और धन प्राप्त‌ि का योग बना हुआ है। ऐसे में आज का द‌िन आपके ल‌िए कैसा रहेगा जान‌िए।

मेष राशि: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा

daily Rashiphal 17th February
मेष राश‌ि
आज आपके परिवार के किसी सदस्य को नई पहचान मिल सकती है। इसके लिए शायद उनको खूब प्रशंसा मिले। वो इस प्रशंसा के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने इसको प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत की है। आज आपको अपने परिवार के कुछ सदसयों का खास ख्याल रखना होगा। आपके सितारे स्थिरता व शांति प्रदर्शित कर रहे हैं। आज घरेलू स्तर पर अपने परिवार के साथ का पूरा आनंद लीजिए। यदि आप बेरोजगार हैं तब आज का दिन आपके लिये शुभ समाचार ला सकता है। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। आप अपने लिये या अपनों के लिये कोई वस्तु खरीदना चाहते हैं लेकिन खरीद नही पा रहे हैं। आप अवश्य ही उसे खरीद पाएंगे लेकिन वो समय अभी नहीं है। जिन्हें आप प्यार करते हैं, आज आपको उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा। उनकी सेहत अच्छी रहेगी मगर उन्हें जांच की आवश्यकता भी है। आज आपको हर समय उनकी सेहत का ख्याल रखना होगा।

वृष राशि: कोई संपत्ति हाथ लगेगी

daily Rashiphal 17th February
वृष राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आज शादी का निर्णय हो सकता है। पिछले दिनों से इस बारे में चली आ रही असमंजस की स्थिति आज खत्म हो जाएगी। सूरत पर ना जाएं, वह ठग सकती है। अगर आपको अपने कैरियर को ले कर कोई उलझन है तो उसको सुलझाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। आज उन लोगों को ढूढ़ें जिन्होंने अपने कैरियर में बहुत सफलता प्राप्त की है। उनसे आपको ये समझने की कोशिश करनी चाहिए कि वो उस स्थान तक कैसे पहुंचे हैं। आज आपको ऐसी सम्पत्ति हाथ लगेगी जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी। या यह भी हो सकता है कि आप जुआ खेलें और जीत जाएं। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: आज कोई नया रिश्ता बनेगा

daily Rashiphal 17th February
म‌िथुन राश‌ि
आज आपका किसी से नया रिश्ता कायम हो सकता है। ये प्रेम से संबंधित रिश्ता नहीं होगा बल्कि दोस्ती या गुरू- शिष्य का रिश्ता होगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। आज आप इंटरनेट आदि किसी खास जरिये पर किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। पूरी संभावना है कि वह विदेश में रहता हो। उत्साह ना खोयें, क्योंकि यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।
आज का दिन आपको बहुत अच्छे से बिताना है, क्योंकि पदोन्नति यदि लंबे समय से नहीं हुई है तो ये उसका अंतिम चरण हो सकता है। आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है। दिल के मरीजों के लिए अच्छा होगा कि वे कसरत करें और अपनी सेहत ठीक रखें। ध्यान रहे, लगातार कसरत करने से दिल अच्छा काम करता हैं।
विज्ञापन

कर्क राशि: नए दोस्त बनेंगे

daily Rashiphal 17th February
कर्क राशि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। किसी सामाजिक समारोह में आप नए- नए लोगों से मिलेंगे जिससे कई नए संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। रोमांटिक पक्ष में सावधानी की आवश्यकता है, क्योंकि लड़ाई-झगड़े व नोक-झोंक की पूरी आशंका है। आप अपने बोलने पर संयम रखकर स्थिति की सामान्य रख सकते हैं। आज आपके आसपास के लोग आपकी तारीफें करते नही थकेंगे। आपकी कड़ी मेहनत अंत में रंग लाई है। आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारियों द्वारा आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार किया जाएगा। आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें। आपको लगातार बुरे सपने आयेंगे और आप नींद में जग कर बैठ जायेंगे। उसके पीछे कुछ कारण हो सकता है। आप ध्यान लगायें और दूध पीकर सोयें ताकि नींद अच्छी आये आप आराम करेंगे तो आपको सब अच्छा लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed