फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज सूर्य का राशि परिवर्तन इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा

Mon, 17 Oct 2016 05:56 PM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Mon, 17 Oct 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 17 october 2016
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
आज सूर्य का कन्या से तुला में राश‌ि पर‌िवर्तन हो रहा है। सूर्य के इस राश‌ि पर‌िवर्तन से आपकी राश‌ि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। जान‌िए क्या कहते हैं आपके स‌ितारे।

मेष राश‌िः कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा

daily rashiphal 17 october 2016
मेष राश‌ि

आज विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर अपने दोस्तों के साथ मजे करने को करेगा। जो लोग रात दिन एक करके मेहनत कर रहे थे वो थोड़ा आराम कर सकते हैं। लेकिन अपनी पढ़ाई और मस्ती में संतुलन बना कर रखें।
कार्यक्षेत्र में आने वाली कठिनाइयों से आपको लाभ ही होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए आपको पूरी तरह से मेहनत करनी चाहिए। लंबे समय से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने के लिए आपको दोबारा नए तरीके से सोचना चाहिए। उच्चाधिकारियों की मदद से आप इन्हें आसानी से पूरा कर पाएंगे।
आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यह फायदा या तो उस नेटवर्क का नतीजा है जो आपने हाल में बनाया था, या ये लाभ सीधे आपके बॉस के चलते मिल रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे। 
किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है इसलिए सावधानी बरतें। आज आपको ध्यान देना होगा कि आपको बेहद सावधानी बरतनी है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे। आपकी लापरवाही से कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से आपके वाहन और आपको चोट लग सकती हैं। आज आपको ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता हैं।

वृष राश‌िः आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे

daily rashiphal 17 october 2016
वृष राश‌ि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं।
आज आप अपने आप को प्रेम से भरपूर पाएंगे, क्योंकि आपको अपने साथी से मनचाहा साथ प्राप्त होगा। आप महसूस करेंगे कि किन्हीं शर्तो के बिना आपको पहली बार अपने साथी का सहयोग मिलेगा। यह आपसी रिश्ता व प्रेम आपकी जिंदगी को उड़ने के लिए भरपूर पंख देगा। आज के इस आत्मीयता-पूर्ण संबंध से आप भरपूर रूप से संतुष्ट होंगे।
आज आप पाएंगे कि पिछले कुछ समय से जो बात आपको परेशान कर रही थी आज वो परेशानी कम हो रही है। आप पर काम का बहुत बोझ रहेगा, लेकिन काम से संबंधित कुछ तनाव आज कम हो जाएगा। कम तनाव के इस दौर को नजरअंदाज ना करें व अपना प्रयास जारी रखें।
आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
आज मधुमेह और मोटापे से ग्रस्त लोगो को ध्यान रखना होगा। इसके कारण आप जरूरी काम भी छोड़ सकते हैं। आपको इससे छुटकारा पाना होगा। इसके लिये आपको मसालेदार व बाहर का खाना छोड़कर नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। इस बदलाव का लाभ आपको शीघ्र मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है

daily rashiphal 17 october 2016
म‌िथुन राश‌ि

आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें।
विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
आज आपका अपने घर की मरम्मत या इसे बड़ा करवाने या फिर नया घर खरीदने का विचार बन सकता है। खुद के रहने के लिए नहीं तो कम से कम निवेश के ख्याल से ही नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। अपने बच्चों या अपने अभिभावक के कमरों को बड़ा करवाने का भी मन बनेगा। आज मनचाही संपत्ति मिलने के संकेत है। 
आज आपके लिए अच्छा दिन नहीं है, आपको बुखार या फिर दर्द हो सकता है। अपने आप को बचाने के लिए सावधानी बरतें। अगर आपको ज्यादा परेशानी हो तो उसे लापरवाही से ना लें और तुरन्त डॉक्टर के पास जाएं।

विज्ञापन

कर्क राश‌िः आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे

daily rashiphal 17 october 2016
कर्क राशि

आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। मजे करने के लिए आप दोनो कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं अथवा खरीददारी भी कर सकते हैं।
अगर आपकी पिछले दिनों अपनी प्रेमिका से अनबन हुई है तो आज आप थोड़ी राहत महसूस करेंगे। आप अकेले रहना भी पसंद कर सकते हैं। पिछले झगड़े को लेकर आपको चिन्तित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वे झगड़े अभी भले ही मनमुटाव पैदा कर रहे हों पर वे कुछ समय बाद खुद सुलझ जाएंगे और आपके रिश्ते पर उनका दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। वैसे तो अभी आप अकेला महसूस करेंगे, पर आपका रिश्ता फिर से सही राह पर आ जाएगा।
अगर आपके माता-पिता व्यवसाय करते हैं तो आपको इस व्यवसाय का हिस्सा बनने का न्योता दे सकते हैं, जिससे कि आप असमंजस में रहेंगे। ये निर्णय लेने में आपको समय लगेगा। लेकिन आप चिंता ना करें, क्योंकि आप जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए आपको बाद में पछताना नहीं पड़ेगा।
आप आज निवेश का कोई नया विकल्प तलाशेंगे। हो सकता है, आप किसी ट्रेडिंग की सोचें या फिर ऑनलाइन शेयर बाजार में हाथ आजमाना चाहें। नये प्रयोग करने के लिए आज का दिन बुरा नहीं है पर शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर आपको हर पल नजर रखनी होगी। ज्यादा जोखिम न उठाएं। आप फायदे में रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed