आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए।
मेष राशि वालों की बढ़ सकती है आमदनी, जाने किस राशि के लिए फायदेमंद होगा आज का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: आमदनी बढ़ने का संयोग
आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें। आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा। साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। यही उचित समय होगा जब आप अपने मन के भावों को साथी के समक्ष रख सकें, जिसका अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। मानसिक व शारीरिक स्वास्थय के कारण आपके कार्य प्रदर्शन में वृद्धी होगी। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है। शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। आज आप खतरनाक उपकरणों से दूर रहें क्योंकि आज कोई दुर्घटना होने की सम्भावना हैं।
वृष राशि: घर और आॅफिस में अंतर रखें
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है। आप आज अपने व्यावसायिक जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पायदानों को चढेंगे। आप अपनी सफलता की इच्छा से खुद को और घरवालों को खुश रखेंगे। ज्यादा काम आपके स्वास्थ्य और रिश्तों पर असर डालेगा। आप परेशानियों को दूर करने के लिए घर और ऑफिस में अतंर रखें।
मिथुन राशि: अपने जुबान पर नियंत्रण रखें
किसी वृद्ध व्यक्ति से आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा दीजिए। अपनी जबान पर नियंत्रण रखें वरना अपने कटु शब्दों को ले कर आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आपके प्यार के इजहार का दिन है। आज आप अपने मन की बात खुलकर कहने को तैयार हैं। आपका पार्टनर भी शुरुआती शर्म के बाद वैसी ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे, चाहे वे जरूरत से महंगी ही क्यों न हों। खर्च करने के लिए आज का दिन ठीक है लेकिन बहुत बड़ी या मंहगी खरीदारी से फिर भी बचें। आज व्यस्तता के बाद भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कुछ मानसिक क्रियाएं करें जैसे पढना, क्रासवर्ड करना आदि इससे आप पुनः उर्जा एकत्र कर अपने कार्य कर सकते हैं।
कर्क राशि: पारिवारिक झगड़े के संकेत
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। आप आज किसी ऐसे दोस्त के साथ प्यार का इजहार करने के लिए ललचाएंगे, जिससे आप खुद आकर्षित रहे हैं। फिर भी दोस्ती के अलावा किसी भी तरह के व्यवहार के लिए आप तैयार नहीं होंगे। आज रचनात्मक लोगों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें उनके हुनर को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। अगर आप इस अवसर को हाथ से ना जाने दें तो आप सफल होंगे। इस समय संपत्ति को लेकर किसी पारिवारिक झगड़े की संभावना हो सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर बहस को ना होने देने की कोशिश करें। दूसरे परिवारों के कब्जे से होने वाले विभाजन से भी बचना चाहिए। आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा और अगर आप मोटरसाईकल चालक हैं तो बेहद सावधानी की जरुरत है।