फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सितारों की चाल का आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 15 Dec 2016 10:07 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Thu, 15 Dec 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15th december
ग्रह नक्षत्र
आज हो रहा है ग्रहों के राजा सूर्य का धनु राशि में संचार। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा जान लिजिए।

मेष राशि: अपने गुस्से पर काबू रखें

daily rashiphal 15th december
मेष राश‌ि
आज आप घर में झगड़ा कर सकते हैं, अपने गुस्से पर काबू रखें। ये झगड़ा घर की साफ-सफाई या घर की जिम्मेदारियों को ले कर हो सकता है। झगड़ा करने से बचें और अपने घर की शांति बनाए गखें।इसलिए घर में शान्ति बनाये रखें। यदि आपने किसी नवीन नौकरी के लिये आवेदन दिया है तब आज कोई शुभ समाचार अपेक्षित है। यदि आपने आवेदन नही दिया है तो आज का दिन उस आवेदन को भरकर भेज देने का है। अब आपके द्वारा होने वाली आय आसानी से प्राप्त नहीं होगी बल्कि इसके लिए अतिरिक्त योजनाएं तैयार करनी पड़ेंगी। हिम्मत ना हारें , कोशिश जारी रखें, सही रास्ते अपनाएं, एवं अपनी आमदनी से लगातार बचत करें। व्यवसाय में लगाई गई पूंजी से लाभ अवश्य मिलेगा। आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। अपने आस-पास की जानकारी रखिए।

वृष राशि: दिन बेहतर साबित होगा

daily rashiphal 15th december
वृष राश‌ि
आज उन विद्यार्थियों का मन मौज-मस्ती करने को करेगा जो कि अब तक कड़ी मेहनत कर रहे थे। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा। आपका पार्टनर अपनी बेहतरीन अदाओं से आपको हैरत में डालेगा। आप भी अपने पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करें। आज आपको महसूस होगा कि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो रही हैं, जो कि आपके बस में नहीं हैं। सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप कुछ समय के लिए शांत हो जाएं। आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक पूंजी में बढ़ोतरी हो सकती है। जल्दी अमीर बनने की चाहत लेकर किसी बुरे व्यवसाय में ना फंसे। आप अपनी पैतृक सम्पत्ति का दुरूपयोग ना करें। आप काल्पनिक विचारों को अपने लक्ष्यों के आगे न आने दें। आप को यह समझना होगा कि काल्पनिक विचार कभी सच नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन राशि: व्यापार में लाभ मिलेगा

daily rashiphal 15th december
म‌िथुन राश‌ि
आज आप किसी शांत जगह पर आत्म-चिन्तन करें। आप लंबे समय से बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आत्म-चिन्तन से आप खुद को नकारात्मकता से दूर रख पाएंगे। अगर आप अपने अकेलेपन से ऊब चुके हैं तो आज अपनी किसी दोस्ती को रिश्ते में बदलते देख सकते हैं जो प्यार और भरोसे से लबालब होगा। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। हाल के दिनों में आप जहां भी हाथ डाल रहे हैं फायदा ही फायदा हो रहा है। यही सोचकर आप इन दिनों निवेश के मामले में कुछ बड़े जोखिम उठाने को तैयार हैं। आंख में कोर्ड भी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं। अपनी आंखों को आराम दें। अपना ध्यान ज्यादा से ज्यादा गाजर और उन फलों में लगाएं, जिनमें विटामिन डी की मात्रा अधिक पाई जाती है।
विज्ञापन

कर्क राशि: दूसरे आज आपसे प्रेरित होंगे

daily rashiphal 15th december
कर्क राशि
प्रेरणा ही आज आपका मूल मंत्र होगी। आज आप खुद को वो काम करने के लिए प्रेरित करेंगे जिसे दूसरे लोग असंभव मानते हैं। आज किसी भी नकारात्मक भावना को अपने उपर हावी ना होने दें। बल्कि सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ें। आज का दिन उन विषयों पर बात करने के लिए उचित है, जिन पर आपके साथी ने अपना गुस्सा व्यक्त किया था। आज का दिन कर्मठ व्यक्तियों के लिये विशेष है। यदि आप धातु के क्षेत्र में काम करते है, खासकर तांबे के क्षेत्र में, तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आप पायेंगे कि दूर विदेश में बैठा कोई आदमी आर्थिक रूप से आपके लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। यूं ही काम करते रहें, फायदे और भी मिलेंगे। आज आप डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से सेहत या वजन से सम्बन्धित सलाह लेंगे। ध्यान रहे, जो भी तरीका आप आपनाएं सही तरह से अपनाएं क्योंकि आप ये लम्बे समय के लिए ले रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed