फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुवार का दिन किसके लिए भाग्यशाली किसके लिए लाया है परेशानी

Thu, 15 Sep 2016 09:15 AM IST
एस्ट्रोयोगी
एस्ट्रोयोगी Updated Thu, 15 Sep 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 15 september 2016
राशि
आज स‌ितारों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर हो रहा है। नौकरी, व्यवसाय में आपको म‌िलेगी कामयाबी या बढ़ेगी आपकी परेशानी। पर‌िवार का म‌‌िलेगा साथ या ब‌िगड़ जाएगी बनती बात जान‌िए हर बात अपनी राश‌ि से।

मेष राश‌िः उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं

daily rashiphal 15 september 2016
मेष्‍ा राश‌ि

आज आप किसी ऐसी गतिविधि में भाग ले सकते हैं जो अध्यात्म से वास्ता रखती है। इससे आपको खुशी व संतुष्टी मिलेगी। इससे आपकी सही मार्ग दर्शन हो सकेगा इसलिए इसका पूरा लाभ उटाएं। अगर आपकी इच्छा हो तो आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं
संकेत हैं कि आपके अपने उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। अगर ऐसी परिस्थिति सामने आती है तो अपने गुस्से को काबू में रखें जो भी बोलें तोल-मोल कर ही बोलें। अगर बात बिगड़ती नजर आए तो बातचीत से बात को सुलझाने की कोशिश करें। आखिरकार, ये वैचारिक मतभेद ही तो हैं। अगर आपको लगता है कि दूसरे इंसान के अहम के कारण बात बिगड़ सकती है तो बिना कुछ बोले ही हट जाएं।
पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं। यदि आप शक्तिशाली पारिवारिक पक्ष के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेंगे तो स्थिति भयावह हो सकती है बेहतर है कि आप पीछे हट जाएं, यदि आप पैतृक संपत्ति के लिए उलझना नहीं चाहते हैं।
आज आप खान-पान का आपनी त्वचा पर होने वाले असर को देख सावधानी बरतें। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो अपने भोजन से तेल को कम कर दें। ज्यादा पानी पीयें और ताजा भोजन करें जिससे आपकी त्वचा स्वस्थ होगी।

वृष राश‌िः आज तारीफ सुनने के ल‌िए तैयार रह‌िए

daily rashiphal 15 september 2016
वृष्‍ा राश‌ि

आज आपको ये जान कर बहुत बुरा लगेगा कि जिनको आप अपना दोस्त समझते थे, वही पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। ये सब सुन कर आप अपना आपा ना खो बैठें बल्कि शांति व धैर्य से परिस्थिति को संभालने की कोशिश करें। इन लोगों से बात करें और ये जानने की कोशिश करें कि आपके रिश्ते में खटास का क्या कारण है।
आज आपको बहुत सी इज्जत और प्रशंसा मिलेगी। आज आपके साथी और आप बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके लिए आपको अपनी सकारात्मक व आशावादी सोच को धन्यवाद देना चाहिए। ये आपकी औरों को मदद करने की इच्छा का भी फल है। इसी तरह अच्छा काम करते रहें।
अभी शेयर बाजार से दूर ही रहें। क्योंकि यह समय शेयर बाजार के खिलाड़ियों के लिए बड़ी दुविधा वाला है। यह समय ऐसा है कि आप कुछ और सोचें और बाजार में कुछ और ही हो। इसलिए किसी तरह का अंदाजा लगाकर ना चलें। आज निवेश के लिए सभी विकल्पों को जानें समझें, लेकिन ऐसा कोई निवेश ना करें जिसमें जोखिम हो।
आज आप अपनी स्वास्थ्य सबंधी क्रियाओं पर ध्यान देंगे। आज आप योग और ध्यान के बारे में सोचेंगे जिससे आपका मानसिक स्तर सुधरेगा। आप ताजा खाना खाने पर ध्यान देंगे ताकि आप संतुलित आहार ले सकें। आप अपने मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे ताकि आपका मूड अच्छा बना रहे। आज आप जीवन के हर स्तर पर अच्छा महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः काम में उन्नत‌ि करेंगे लाभ म‌िलेगा

daily rashiphal 15 september 2016
म‌िथ्‍ाुन राश‌ि

आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। इसलिए फिलहाल आप अपनी निर्णय क्षमता पर ध्यान दें और अपने दिल की बात जरूर सुनें। आप जितना खुद को समझते हैं आप उससे कहीं ज्यादा योग्यता रखते हैं।
आज जो अकेले हैं, उनका किन्हीं व्यक्तियों से सम्पर्क होगा। वे सारे आप से आकर्षित दिखेंगे। किसी के दिल से खिलवाड़ ना करें। क्योंकि यह आपके प्रति उनके आकर्षण को क्षति पहुंचा सकता है।
यदि आपने हाल ही में किसी नए संस्थान में काम करना शुरू किया है तो आप पाएंगे कि आपके काम से सभी बड़े ख़ुश हैं। ऐसा महसूस होगा कि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वो सफल होगा और ऐसे में संस्थान भी आपकी प्रतिभा का उपयोग करना चाहेगा। 
आप अपनी तकनीकी योग्यता के दम पर लम्बे समय से लटकी किसी समस्या से निजात पा लेंगे इससे आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ भी होगा। इससे आपको न केवल शाबाशी मिलेगी बल्कि आप खुद महसूस करेंगे कि आपकी कमाने की क्षमता भी बढ़ रही है। मेहनती लोगों को उनकी मेहनत का मीठा फल मिलेगा, शायद पदोन्नति मिले। आप इस समय सिर्फ रुपये-पैसे का फायदा ना देखें क्योंकि आज नहीं तो कल यह तो मिलना ही है, वह वेतनवृध्दि के रूप में भी हो सकता है।

विज्ञापन

कर्क राश‌ि: आर्थ‌िक मामलों में द‌िन अच्छा रहेगा

daily rashiphal 15 september 2016
कर्क राश‌ि

आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने दिल की बात कह देने से आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा।
इस समय सभी चीजें आपके अनुसार ही हैं। सब कुछ आपके नियंत्रण में ही है और आप अपनी जिम्मेंदारियां अच्छी तरह से निभा रहे हैं। आप बस इसी तरह से चलते रहें तो सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। लेकिन, समझदारी इसी में है कि आप अपने खातों का ध्यान रखें। जिस प्रोजेक्ट को आप बहुत फायदेमंद समझ रहे थे वो शायद उतना फायदेमंद ना साबित हो सके। आज आपका पूरा दिन किसी मुद्दे को सुलझाने में ही निकल जाएगा।
अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। इसमें आप अपने किसी सहकर्मी की मदद भी ले सकते हैं। इससे आपका आत्मसम्मान तो बढ़ेगा ही आप समय रहते अपने आर्थिक लक्ष्य को भी पा लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed