सितारों की चाल बताती है कि रविवार का ये दिन कई राशियों में प्रेम का अच्छा संयोग लेकर आया है। ऐसे में कई राशियों के व्यक्ति प्रेमी के साथ हसीन पलों का आनंद लेंगे तो कई राशियों के लोग जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पाकर प्रसन्न होंगे। देखिए आपके हिस्से में क्या आने वाला है।
{"_id":"589d91cf4f1c1b7b0d378688","slug":"daily-rashiphal-12th-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज किस राशि वालों को प्रेमी गले लगाएगा और किसे होगा धन का लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज किस राशि वालों को प्रेमी गले लगाएगा और किसे होगा धन का लाभ
एस्ट्रोयोगी
Updated Sun, 12 Feb 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि: आर्थिक हालत स्थिर रहेगी
मेष राशि
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। अकेले लोग आज दूसरे लोगों से मिलने के नए जरियों का पता लगाएंगे। आप ऑनलाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित होगा, पर अपने बारे में विवरण देते वक्त सावधानी बरतें। हो सकता है, आपका ध्यान आपके काम से हट कर किसी बेकार की बात में लग जाए। इससे आपको दो नुकसान हो सकते हैं, एक तो आपका समय खराब होगा और दूसरे आप का ध्यान काम से हट जाने के कारण आपके काम का भी नुकसान होगा। आपके आर्थिक हालात स्थिर हैं। आपने अपनी राह में आने वाली मुश्किलों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। अब सब कुछ आपके पक्ष में है इसलिए किसी भी चुनौती का जमकर सामना करें। ऐक्टिव बने रहने के लिए आप तरह-तरह के रास्ते खोजेंगे और ऐसा करने से आपको कोई भी सेहत की समस्या नहीं रहेगी।
वृष राशि: आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे
वृष राशि
आज आप अपना मिजाज खुशनुमा रखें, छोटी-मोटी समस्याओं से परेशान ना हों । आज आप कुछ बहस करने के मूड़ में लगते हैं। लेकिन आप फिर भी सब कुछ संभाल लेंगे। अपनी परेशानियों को अपने ऊपर हावी ना होने दें इनसे ही आपको कोई अच्छा मौका मिल सकता है। रोमांस की नजर से आज आप अकेला अनुभव कर सकते हैं। आशान्वित रहें, क्योंकि इस चिन्ता से आपको जल्दी ही मुक्ति मिलेगी। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बुरे समय का सामना करने के लिए हमें अच्छे विचारों की जरूरत होती है जो कि आपको पास है। जो लोग किराये के घर में रह रहे हैं उनके अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। कर्ज के आवेदन के लिए यह सही समय है। आज आप कुछ तनाव महसूस करेंगे, क्योंकि हालात आपके वश मे नहीं हैं परन्तु आप उन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। बस आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप इसे ऐसा ही बने रहने देना चाहते हैं। कुछ व्यायाम करें, ताजी हवा लें जिससे आपमें शक्ति का संचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज आपको आर्थिक फायदा होगा
मिथुन राशि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। और कुछ नहीं तो आपको एक ऐसा मजबूत इंसान बनाएंगे जो हर परिस्थिति को आसानी से संभाल सके। अपने साथी से प्राप्त हुए रोमांचक संदेश से आज आप फूले नही समाएंगे और बेताबी से मिलने की उम्मीद लगाएंगे। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आप कुछ अच्छे साक्षात्कार देंगे। ये सभी साक्षात्कार अच्छे ही होंगे ऐसा नही है, लेकिन आज आप के लिये सकारात्मक दिवस है, इसलिये कुछ न कुछ आशा की किरण जरूर दिखाई देगी। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। किसी भी स्थिति में सही निर्णय लेने की अपनी क्षमता के कारण आपको आर्थिक फायदा होगा। आज आपको आग से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। संकेत तो यह है कि आपको आग या गर्म उपकरणों से दूर रहना हैं।
विज्ञापन
कर्क राशि: सभी अधूरे काम पूरे होंगे
कर्क राशि
आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। अपनी जिंदगी के मुद्दों को लेकर आप बहुत भावुक हो रहे हैं लेकिन फिर भी अपने दिमाग को शांत रखें। अपने परिवार की ओर से आपके पार्टनर के लिए रजामंदी की बात सुनकर आज आप बहुत खुश होंगे। आज वो दिन है, जब कि आप कई क्षेत्रों में बहुत कुछ पा सकेंगे। आज आप कोशिश करें कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण काम और अधूरे पड़े कामों को पूरा कर लें। क्योंकि सभी काम आपके अनुसार पूरे हो जाएंगे। इस समय का पूरा लाभ उठाएं। आज आपकी महत्वपूर्ण वस्तुएं अथवा कीमती सामान गुम हो सकता है, आज आपको बेकार में कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कीमती एवं महत्वपूर्ण सामान के प्रति विशेष सजग रहें। यदि आप आज कहीं यात्रा पर निकलने की सोच रहे हैं तो यदि हो सके तो उसे स्थगित कर दें। अगर आपका जाना बहुत जरूरी है तो यातायात सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सावधानी के साथ यात्रा करें।