फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक मामलों के लिहाज से मीन राशि वालों के लिए शुभ है आज का दिन, जानें अपना राशिफल

Tue, 11 Apr 2017 07:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Tue, 11 Apr 2017 07:57 AM IST
विज्ञापन
daily rashiphal 11th april
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में ना पड़े

daily rashiphal 11th april
मेष राश‌ि

आज आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। आज आप किसी अनापेक्षित जगह पर अपने पुराने दोस्त के रूप में अपना प्यार पा सकते हैं। आप इस रिश्ते को गंभीरता से लें, क्योंकि इसमें आपका विश्वास पहले से बन चुका है। आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानीपूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली गलतियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। आज आपको कुछ तनाव हो सकता है। यह महत्वपूर्ण है कि आप पता लगाएं कि आपको अस्थायी तकलीफ है या स्थायी।

वृष राश‌ि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी

daily rashiphal 11th april
वृष राश‌ि

आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा, क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपको चाहिए कि साथी के साथ रोमांटिक मूड में बैठकर एक दूसरे की उन समस्यायों को सुनें, जिनसे वह आपको अवगत कराना चाह रहा है। आज शांत स्थान पर साथ बैठकर आपसी मतभेदों को मिटाएं। यदि आप एमबीए कर रहे हैं तब आज के दिन कुछ प्रोजेक्ट में आपको प्रगति दिखाई दे सकती है। कुछ अध्ययन के क्ष्रेत्र आपको प्रगति का आधार दे रहे हैं। व्यापार बहुत बढि़या चल रहा है और लाभ देखकर आप खुश हो जाएंगे। व्यापार से आपकी आर्थिक स्थिति खूब मजबूत हो रही है, यह आपके लिए खुशी की बात है। अपने बजट को संतुलित रखें और खर्च को सही तरीके से करें, तरक्की कायम रहेगी। आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। कोई छोटी परेशानी जैसे कि सिरदर्द आदि हो सकती है। अच्छे खान-पान और स्वस्थ भोजन से सारी परेशानी दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: सिर्फ अपने लक्ष्य पर ध्यान दें

daily rashiphal 11th april
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अपनी शारीरिक सुंदरता की ओर बहुत ध्यान देंगे।आपके साथी को भी आप के अंदर आया ये बदलाव अच्छा लगेगा। आज आप यह जान सकते हैं कि आपको प्यार हो गया है। आज शायद आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें। आज आप दूसरों की सहायता के लिए कुछ खर्च करेंगे। आज कुछ धरम-करम के काम कीजिए। आज आपको आश्चर्य होगा कि सेहत पाने में इतना लम्बा समय कैसे लग रहा है। आपको महसूस करना होगा कि दिन में कितनी बार असुरक्षित खाना लेते हो और कितने दिन आपने अच्छा व्यायाम किया।

विज्ञापन

कर्क राशि: सोच समझकर करें दूसरों की मदद

daily rashiphal 11th april
कर्क राशि

जरूरी नहीं कि विदेश से मिली खबर आपके हित में हो। जिस खबर का आपको इंतजार था शायद वो खबर आपको सुनने को ना मिले। धीरज रखें व परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। आज आपको अपने कार्यालय में सावधान रहने की जरूरत है। कोई आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज किसी की भी मदद सोच-समझ कर ही लें, क्योंकि आज धोखे की प्रबल संभावना है। अगर आज कोई झगड़ा हो तो आप उससे दूर ही रहें। आज यदि आपने अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा तो वित्तीय संकट आ जाने की आशंका है। आज वित्तीय रूप से आप थोड़े से अवसाद में भी रह सकते हैं। ध्यान से आज आप रोमांचित और योग से आप अपनी भावनाओं पर काबू रखना सीख पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed