{"_id":"5a5348264f1c1b0b788b725a","slug":"daily-rashifal-or-rashiphal-9th-january","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज इन 5 राशि वालों को धन लाभ के योग हैं,जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
आज इन 5 राशि वालों को धन लाभ के योग हैं,जानें अपना राशिफल
Tue, 09 Jan 2018 09:37 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी। आज विदेश से आपको आर्थिक लाभ के संकेत हैं। कहीं दूर से आसानी से पैसा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने विदेश में निवेश किया है या विदेश से किसी अच्छे समाचार की प्रतीक्षा है तो आज वह दिन है। खुशखबरी मिलेगी। सितारे आपके पक्ष में हैं सकारात्मक विचार बनाये रखें।
वृष राशि: आज नई कार खरीदने का योग है
3 of 13
वृष राशि
आज के दिन, नौकरी की तलाश में अपने गुस्से को बेकाबू ना होने दें। आपके लिये सही पद का प्रस्ताव आने में समय लग सकता है, धैर्य रखना आवश्यक है। हो सकता है कि आपमें से कुछ को सही खोज के सही परिणाम भी मिल सकें। याद रखें, कि आपको एक सही पद की आवश्यकता है, जो निकट भविष्य में आपको मिल सकता है। आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि आपको लगेगा पुरानी कार को बेचने में दिक्कत आ रही है, फिर भी नई कार खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके लंबे समय से रुके काम पूरे हो जाएंगे। कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जो अब तक आपके लिए बाधा बन रहा था वो अब आपकी मदद को आगे आएगा। इसकी मदद से आप अपना काम आसानी से पूरा करवा लेंगे। आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। जरूरी है कि अपने खर्च का एक बार लेखा-जोखा ठीक से निकालें नहीं तो स्थिति चिंताजनक भी हो सकती है। तय कर लें की पांव उतना ही फैलाना है जितनी लम्बी चादर है।
विज्ञापन
कर्क राशि: नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत हैं
5 of 13
कर्क राशि
अगर आप चाहते हैं कि कोई काम सही ढ़ंग से हो तो उसे आपको खुद ही करना पड़ेगा, आज आप ये बात समझ सकेंगे। इस बात की पूरी कोशिश करें कि जो चीज आपके लिए महत्वपूर्ण है, वो आपके नियंत्रण में ही रहे। ये ना समझें कि अगर आपने किसी को काम करने की जिम्मेदारी सौंप दी तो वो भी उसे आपकी तरह ही करेगा। उस काम को एक बार देख भी लें।काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है। इसलिए अपनी मानसिक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी कुछ उपाय करें ताकि नये विचार काम आयें और आप और कमाई कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।