फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों को आज मिल सकता है आर्थिक लाभ का मौका, जानें अपना राशिफल

Sat, 25 Nov 2017 09:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 25 Nov 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 25th november
- फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌िः अार्थि‌िक लाभ के मौके का सदुपयोग करें

daily rashifal or rashiphal 25th november
मेष राश‌ि

इस समय शायद आप कुछ मुश्किल काम में लगे हैं । अच्छी तरह सोचें कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना कर बैठें। ध्यान रखें कि सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। अपने काम को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेना होगा। आपकी रचनात्मक क्षमता आपको आर्थिक सफलता दिलाएगी। किसी अनुभवी साथी की सलाह भी काम आएगी। लेखकों को अपनी योजना पर अमल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक लाभ के जो मौके सामने आ रहे हैं उनका सदुपयोग कीजिए। इससे आपको अपनी योग्यता साबित करने का मौका भी मिलेगा। अब आपके हाथ में है कि आप इसका कितना फायदा उठाते हैं।

वृष राश‌िः परेशानियों में दोस्त करेंगे मदद

daily rashifal or rashiphal 25th november
वृष राश‌ि

आज आप शायद कुछ पेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी, उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपको इस बात से बहुत खुशी होगी कि आपके बुरे वक्त में आपके नजदीकी मित्र आपका साथ देने को तैयार हैं। सभी के जीवन में उतार-चढ़ाव तो आते ही हैं, लेकिन सभी आपके जितने भाग्यशाली नहीं होते, जिनके मित्र हमेशा मदद को तैयार रहें। आज आपके विचारों पर बादलों का साया रहेगा। आप अपने जीवन के बारे में केवल सपने ही देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की प्रबल संभावना

daily rashifal or rashiphal 25th november
म‌िथुन राश‌ि

शायद आज आपको लगे कि आपको गलत समझा जा रहा है। याद रखें कि हम हमेशा सब को खुश नहीं रख सकते। अगर कुछ लोग आपके लाख समझाने पर भी आपको समझ नहीं पा रहे तो आप उन्हें समझाने की कोशिश ना करें। किसी सरकारी प्रबंधकीय पद को प्राप्त करने की इस समय प्रबल संभावना है। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें।

विज्ञापन

कर्क राशिः दूसरे के विचारों से प्रभावित न हों

daily rashifal or rashiphal 25th november
कर्क राशि

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। हो सकता है कि ये वो काम न हो जिसका इन्तजार आप कर रहे हैं, लेकिन आपको अपने आप को ये तसल्ली देनी चाहिए कि स्थिति में सुधार हुआ है। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बड़ा ही लाभकारी है। हो सकता है, आपके संस्थान से आपको कोई बड़ी रकम मिल जाए या फिर किसी ने आपके लिए खूब सारे पैसे जुटा दिये हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed