फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये राशि वाले लोग आज लेन-देन में सावधानी बरतें, जानें अपना राशिफल

Sun, 19 Nov 2017 09:22 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 19th november
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: लेन-देन में सावधानी बरतें

daily rashifal or rashiphal 19th november
मेष राश‌ि

आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। इस समय आपको अपने साथी के साथ अकेले में एक-दूसरे के साथ मनबहलाव करना चाहिए। आप प्रेम में डूबे रहना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें, अन्य रास्ते खुल जाएंगे। आप देखेंगे कि आपका साथी आपके साथ भरपूर है। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें। जरूरी नहीं हर किसी का प्रस्ताव नकार ही दें, लेकिन साझेदार चुनते वक्त सावधानी बरतें और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ठीक से जान समझ लें।

वृष राश‌ि: जमीन के सौदे केे लिए दिन अशुभ है

daily rashifal or rashiphal 19th november
वृष राश‌ि

आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा।आपको इस वक्त जमीन जायदाद के खरीद फरोख्त से कोई विशेष लाभ नहीं होगा। हालांकि जमीन जायदाद के लेन-देन बहुत बड़े पैमाने पर होते हैं परन्तु आज आपका शुभ दिन नहीं है। आपको पूंजी से कुछ क्षणिक नुकसान की सम्भावना है फिर भी आप चिन्ता ना करें क्योंकि ऐसा समय आपके लिए अधिक दिनों तक नहीं रहेगा। आज जिस जमीन-जायदाद पर आप बातचीत करने वाले हैं उसके प्रति सजग रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: पब्लिक रिलेशन में साख बढ़ेगी

daily rashifal or rashiphal 19th november
म‌िथुन राश‌ि

व्यावसायिक काम को समय पर पूरा करने की आपकी लगन के कारण आपको सफलता मिलेगी। हालांकि अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तकनीक में थोड़ा बदलाव लाना होगा। आपकी मेहनत से आपके साथी व उच्चाधिकारी भी आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकेंगे।आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखियेगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आयें।

विज्ञापन

कर्क राशि: आज तनाव हो सकता है

daily rashifal or rashiphal 19th november
कर्क राशि

आज आपको शायद थोड़ा तनाव महसूस हो, क्योंकि आपके परिजन आपसे मदद मांगने को आएंगे। आज आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी भी लेनी पड़ सकती हैं। आपको जो भी करने को कहा जाए पूरे मन से करें। क्योंकि, आपका परिवार बदले में हमेशा आपकी मदद करेगा। इस समय आपके परिवार वाले शायद आपसे मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। इसलिए अच्छा रहेगा कि काम की जगह के नजदीक ही घर हो। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed