फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जानें अपना राशिफल

Wed, 15 Nov 2017 09:15 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Wed, 15 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 15th november
राश‌िचक्र - फोटो : zodiac sign
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ेगा

daily rashifal or rashiphal 15th november
मेष राश‌ि

आज आपको एहसास होगा कि आए दिन आपके घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े हो रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद बढ़ रहा है। आज आपके किसी प्रियजन का मूड खराब भी हो सकता है। अच्छा होगा कि आज आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। आज आपको अपनी जिम्मेंदारियां निभाने के अतिरिक्त चाहिए कि कुछ समय अपने साथी के साथ रोमांस से भरपूर समय बिताएं। आज आपको समय पर काम पूरा करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। आलस के कारण आप पीछे रह सकते हैं। परेशान ना हों। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा है, थोड़ी सी मेहनत करके आप फिर से अपने उसी स्थान पर पहुंच सकेंगे।

वृष राश‌ि: आज कई अवसर प्राप्त होंगे

daily rashifal or rashiphal 15th november
वृष राश‌ि
आपकी संप्रेषण कला और दृढ़-निश्चय आज आपको कई समस्याओं को हल करने में आपकी मदद करेगी। जब आपको सफलता मिलेगी तो आप जान पाएंगे कि इन तत्वों का आपके जीवन में कितना महत्व है। आखिर आपको वो मिल ही जाएगा जो आपको चाहिए। आज का दिन विपणन के क्षेत्र के कर्मचारियों के लिये काफी अच्छा रहेगा जब वे अपने आप को किसी प्रशिक्षण आदि के द्वारा आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। ये अवसर आपका भविष्य तो निखारेगा ही, आपको अपने सहकर्मियों के बीच ऊंचा उठा देगा। आप अपने व्यावसायिक लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ साथ प्रशंसा व प्रसिद्धि भी पा सकेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है

daily rashifal or rashiphal 15th november
म‌िथुन राश‌ि

आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। उनकी सलाह पर ध्यान दें खासतौर से यदि वो आपसे बड़े हैं तो उनकी सलाह से आपको लाभ ही होगा। आज यदि आप नए मकान या संपत्ति में निवेश करना चाह रहे हैं तो उसके दस्तावेजों को ठीक से पढ़ सुन लें। छोटी सी चूक भी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आज आपको रोड़ पर चलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत हैं। तारे संकेत कर रहे हैं अगर आपका किसी यात्रा पर जाने का मन बन गया है तो उसे टाल दें। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज से घर की खोजबीन शुरू करें

daily rashifal or rashiphal 15th november
कर्क राशि

आज शायद आपको अपने घर अथवा व्यवसाय के बारे में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े। फैसला करने से पहले बुरे भले का विचार कर लें तो अच्छा होगा। आज का दिन किसी अनुसंधान अथवा कोई निर्णय करने के लिए बहुत ही अच्छा है। आपके विपक्षी आज आपकी छवि बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए अपने व्यवहार को लेकर आज आपको जरा सावधान रहना होगा। आपके विपक्षी आपको नीचा दिखाने की ताक में हैं और शायद वो लोग आज ये कर भी पाएं। लेकिन, आप चिंता ना करें क्योंकि इस परिस्थिति को भी आप अपनी कूटनीति व समझ से सुलझा लेंगे। यदि किराये के घर में रह रहे हैं तो आज अपने सपनों का घर खरीदने के लिए खोजबीन शुरू कर दें। इस दिशा में आज की कोशिश से अच्छे नतीजे मिलेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed