फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को कोई जोखिम लेने से बचना चाहिए, जानें अपना राशिफल

Sun, 12 Nov 2017 09:00 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Nov 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal or rashiphal 12th november
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राश‌ि: आज विदेश से कोई प्रस्ताव आ सकता है

daily rashifal or rashiphal 12th november
मेष राश‌ि

यदि आप रसायन के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन अनेकानेक अवसरों का मिला जुला स्वरूप लेकर आपके सामने आएगा। हो सकता है कि इन अवसरों में विदेश में काम करने के आसार या प्रस्ताव भी हों।अपना आर्थिक लक्ष्य पाने के लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ है। बस ध्यान रखें कि आपके सामने जो काम है उसे आप समय से पहले पूरा कर लें। इसके लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक सोचें और आशावादी बने रहें। आपकी राह में कोई रोड़ा आयेगा भी तो आप अपने हौसले से उससे पार पा लेंगे। ठीक ढंग से की गई प्लानिंग और सही मौके की बदौलत आपके व्यावसायिक सपने जरूर साकार होंगे। 

वृष राश‌ि: आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है

daily rashifal or rashiphal 12th november
वृष राश‌ि

आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। आज के दिन आप पाएंगे कि पदोन्नति का समय सामने आने से आपका काम और अधिक अच्छा हो चला है। आपको मालूम ना हो तब भी आपके अधिकारी आपके काम पर नजर रखे हुए हैं। अपने काम का सही प्रभाव सभी पर डालने का प्रयत्न करें। आज आपको कुछ आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। यदि आपने इन्श्युरेन्स या फिक्स्ड डिपोडिज में सही इरादे से पैसा लगा रखा है तो वह लम्बे समय में लाभ देगा। इस तरह आपको अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। ये भी हो सकता है कि कोई विदेश से आपके लिए कोई बड़ी सौगात भेज दे, जिसकी आप सोच भी नहीं थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: विरोध का सामना करना पड़ सकता है

daily rashifal or rashiphal 12th november
म‌िथुन राश‌ि

आज आप आत्म विश्लेषण के मूड में हैं। आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ी है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिन्दगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। अंत में हो सकता है, जीत आपकी ही हो।

विज्ञापन

कर्क राशि: आज भारी भरकम राशि खर्च हो सकती है

daily rashifal or rashiphal 12th november
कर्क राशि

आपको चाहिए कि आप आकर्षक व्यक्तित्व वाले अपने साथी को अपने वश में कर सकें। जिंदगी का मजा लेने के लिए आपको चाहिए कि आप किसी शांत एवं प्राकृतिक रूप से भरपूर किसी रोमांटिक स्थान पर जाएं जहां कोई आपको तंग न करे। इस प्रकार आप एक-दूसरे को भली प्रकार जान सकेंगे। इस प्रकार बाहर जाने से ना केवल आपकी बोरियत दूर होगी वरन् जिंदगी के नये आयाम भी मिलेंगे। यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हुए हैं, तब आपको आज इसके शुल्क के रूप में भारी रकम चुकानी पड़ सकती है। ये आज आपके लिये थोड़ा परेशानी का कारण बन सकता है लेकिन ज्यादा उत्तेजित होने का कोई कारण नही है क्योंकि इसकी व्यवस्था आप आसानी से कर लेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed