7 अगस्त को चंद्र ग्रहण और भद्रा एक साथ रहेगा। ग्रहण काल का प्रभाव सभी राशियों पर होगा। जानिए आप पर कैसा होगा ग्रहण का असर।
मेष राशिः करियर को लेकर हो सकती है परेशानी
आपके करियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी नौकरी छोड़ कर नई नौकरी की तलाश में लग जाएं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये, क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। इन दिनों हो रही भरपूर आमदनी में से कुछ रकम आड़े वक्त के लिए बचाकर रखिए। आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे।
वृष राशिः जिम्मेदारियों के लिए खुद को तैयार करें
आज काम के सिलसिले में आपकी किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक प्रबन्धकों के लिये आज का दिन शुभ है। आपको कंपनी में एक उच्च पद शीघ्र ही मिल सकता है। इसके साथ ही उत्तरदायित्व और काम के बोझ के लिये तैयार रहना होगा। आज आपको सही संभाषण कला का लाभ मिलने वाला है। आपको सही सेहत के लिये अपने काम के तनाव को लेकर कुछ कदम उठाने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर आज आपको अपनी योग्यता साबित करने के लिए सही योजना बनाकर चलने से फायदा होगा।
मिथुन राशिः अचानक ही मिलेगा कोई बड़ा फायदा
आज आपका सामाजिक जीवन बहुत सी गतिविधियों से भरा रहेगा। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। भविष्य में भी इसी तरह से काम करते रहें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं, जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है।
कर्क राशिः घर की समस्याओं को होगा अंत
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। आज आपको अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके करियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। आज आप अपने लिये कोई गहने अथवा सीडी आदि की खरीदारी करेंगे। ये चीज़ें बहुत महंगी ना होने के बावजूद आपको थोड़े समय के लिये एक संतोष प्रदान करेंगी, लेकिन इसके लिये आपको अपने बजट से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। इस मामले में संतुलन बनाए रखें। आज आप अपने परिवार वालों के साथ सेहत की जांच के लिए जाएं।