फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन, जानें अपना राशिफल

Sat, 30 Sep 2017 06:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 30 Sep 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 30th september
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राश‌िः ठंडे ‌दिमाग से परिस्थिति को संभालें

daily rashifal 30th september
मेष राश‌ि

आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। सबसे सही रास्ता तो यही है कि आप बातचतीत से ही बात को हल करने का प्रयास करें।
कार्य प्रतिस्पर्धा के कारण आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए आप अपनी पूरी क्षमता से काम करेंगे, क्योंकि आप खुद को औरों से ऊपर साबित करना चाहते हैं। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। सारे विकल्पों को अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। 

वृष राश‌िः स्पष्ट रूप से रखें अपनी बात

daily rashifal 30th september
वृष राश‌ि

आज आपको अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। जो बोलें धीरे और स्पष्टता से बोलें साथ ही इस बात का ध्यान दें कि सुनने वाला व्यक्ति आपको अच्छी तरह से समझ पा रहा है या नहीं। अपनी रचनात्मकता व कार्य क्षमता का प्रयोग करने से कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। इनका प्रयोग आप वित्तीय लाभ प्राप्त करने के लिए भी कर सकते हैं। भविष्य में इससे आपको कंपनी में महत्वपूर्ण स्थान भी मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः सकारात्मकता के साथ सुलझाएं अपनी समस्या

daily rashifal 30th september
म‌िथुन राश‌ि

आज आपका आत्म विश्वास ऊंचाई के शिखर पर रहेगा। हर क्षेत्र में आपकी उत्पादन क्षमता अच्छी रही है जिसके लिए आपको बहुत प्रशंसा भी मिली है। इस सकारात्मक ऊर्जा और उत्पादन क्षमता का प्रयोग आपको किसी अटकी हुई समस्या को सुलझाने में करना चाहिए। आज आप अवश्य ही इस समस्या को हल कर लेंगे। आज आप पाएंगे कि आपको अपने काम के लिए अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर निकालना होगा। 

विज्ञापन

कर्क राशिः वित्तीय क्षेत्र से मिलेगी अच्छी खबर

daily rashifal 30th september
कर्क राशि

आज आप अपने परिवार व दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं। आज ऑफिस में आपको अपना ध्यान अपने काम पर ही केंद्रित रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि आपके आस-पास बहुत से व्यवधान हैं। इन परेशानियों से आपके काम में रुकावट भी आ सकती है, इसलिए इन्हें नजरअंदाज करने की पूरी कोशिश करें। आज आपको वित्तीय क्षेत्र से एक अच्छी खबर मिलने की संभावना है। यदि आप अपनी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं अथवा किसी नवीन व्यापारिक प्रस्ताव के पाने की उम्मीद कर रहे हैं, तब आज इसके बीच आने वाली रूकावट हट जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed