फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैसले लेने में कोई गलती कर सकते है ये राशि वाले लोग, जानें अपना राशिफल

Tue, 29 Aug 2017 07:11 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Aug 2017 07:11 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 29th august
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos

मेष राश‌ि: आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा

daily rashifal 29th august
मेष राश‌ि

आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। अपनी सभी योग्यताओं का उपयोग अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक सफलता की नीव रखने के लिए करें।आज आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की सोचें। अगर विवाहित हैं तो घर में रहकर भी आनंद कर सकते हैं। काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के कारण आप सारी परेशानियों को आसानी से हल कर पाएंगे। अपना आत्मविश्वास ऊंचा रखें और काम के बोझ को आसानी से उठाने की कोशिश करें। आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा, इससे पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई हो जाएगी। इस फायदे को और बढ़ाने की कोशिश कीजिए अपने सारे पैसे अभी खर्च ना कर दें। 

वृष राश‌ि: नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें

daily rashifal 29th august
वृष राश‌ि

कुछ समय से आपके घर पर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े हो रहे हैं। लेकिन आज आपने इन झगड़ों को खत्म करने की ठान ली है। आज अपने प्रयासों से आप ये कर ही डालें। जब आप सब को एक साथ एक ही घर में रहना है तो फिर लड़ाई करके क्यों रहा जाए। आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की सम्भावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते है

daily rashifal 29th august
म‌िथुन राश‌ि

आज का दिन आपको सभी तरफ से लाभ पहुंचाने वाला है। आपको आज इस बात का बड़ा संतोष होगा कि आपकी स्थिति अब सुदृढ़ हो रही है। आपकी कोई लॉटरी तो नहीं निकलने वाली लेकिन इतना तो है कि आपकी परीक्षा का अच्छा परिणाम तो मिलने ही वाला है। चिंतित ना हों, कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती जा रही है और निकट भविष्य में इसमें कोई गिरावट का भी डर नहीं है।आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिये बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिये।

विज्ञापन

कर्क राशि: आज आपने साथी के साथ रोमांटिक रहेंगे

daily rashifal 29th august
कर्क राशि

आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। अपने प्रेमी को बाहर ले जाने पर पूर्णता का एहसास होगा। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है। आज आपको व्यापार में अच्छे फायदे के आसार हैं। आप इस समय का सदुपयोग अपने व्यापार को बढ़ाने में कर सकते हैं। आप अपने सबसे बड़े काम पर ध्यान दीजिए, आपको लगेगा कि आपको अपने उत्पाद और अपनी सेवाओं का विस्तार करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed