रविवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें- निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत है जहाँ दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
वृषभ राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
भावनात्मक तौर पर बहुत अच्छा दिन नहीं होगा। हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। भूमि से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है। मामले को सुलझाने के लिए अपने माता-पिता की मदद लें। उनकी सलाह से काम करें, तो आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने में क़ामयाब रहेंगे। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। अगर आप जल्दबाज़ी में निष्कर्ष निकालेंगे और ग़ैर-ज़रूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफ़ी निराशाजनक हो सकता है।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। नए क़रार फ़ायदेमंद दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपके जीवनसाथी का आन्तरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। अगर आपके जीवनसाथी की सेहत कर चलते किसी से मिलने की योजना रद्द हो जाए तो चिंता न करें, आप साथ में अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे ।