फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 राशि वालों के करियर में आज से शुभ समय की शुरुआत हो सकती है,जानें अपना राशिफल

Sun, 27 Aug 2017 06:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Aug 2017 06:20 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 27th august
ग्रह नक्षत्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos

मेष राश‌ि: आज पूंजी निवेश में ध्यान दें

daily rashifal 27th august
मेष राश‌ि

आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा। अगर किसी का ध्यान आपकी ओर नहीं है तो भी निराश ना हों। भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा, क्योंकि आपके बॉस आपको ज्यादा केंद्रित व लगन से काम करने वाला समझेंगे। अपने साथियों व अधिकारियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद आप सफलता की ऊंचाइयों को छू लेंगे। आज के इस दिन के लिए आवश्यक है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि अधिक से अधिक कितना धन अलग से बचा कर रख सकते हैं। इसीलिए आप कईं प्रकार के पूंजी निवेश पर अपना ध्यान केन्द्रित करें। अलग अलग व्यवसाय में पूंजी निवेश करने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आपके द्वारा इस क्षेत्र में किया गया प्रयास अन्तत: लाभकारी सिद्ध होगा। 

वृष राश‌ि: धन की प्राप्ति हो सकती है

daily rashifal 27th august
वृष राश‌ि

धन प्राप्त करना आसान नहीं है लेकिन कठिन परिश्रम दुर्भाग्य को भी चुनौत्ती दे सकता है। यदि आप ऐसा अनुभव करते हैं कि इन दिनों आपकी व्यवसायिक योजनाएं सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रही हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि कार्य नहीं हो रहा है बल्कि वह बढ़ने की प्रक्रिया में है जिन्हे आप देख नहीं सकते। यदि स्थिति भयावह भी बनती है तो भी आप निराश ना हों, आप अपनी समस्याओं से शीघ्र ही निजात पा सकते हैं और इच्छित धन की प्राप्त कर सकते हैं लेकिन यह सब तभी सम्भव हो सकता है, जब आप कठिन परिश्रम करेंगे। पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आर्थिक फायदा हो सकता है

daily rashifal 27th august
म‌िथुन राश‌ि

आज अपने नए व्यक्तित्व के कारण आप नए दोस्त बनाएंगे। अच्छा होगा कि इस दिशा में पहला कदम आप बढ़ाएं और बात की शुरूआत करें। जिस तरह के संयोग बन रहे हैं, आपकी ये दोस्ती ताउम्र कायम रहेगी। हालांकि आपकी नौकरी ठीक से चल रही है, फिर भी आप पाएंगे कि आपके लिए काम के कई ऐसे दरवाजे खुले हुए हैं, जिनकी कि आपने कल्पना भी नहीं की थी। जो योजनाएं आपको हाथ में हैं, उनके अलावा और बहुत सा काम आपके हाथ में रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिलने वाले शुभ समाचार को सुनने के लिए अपने आंख-कान खोल कर रखें। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। नये मौके मिलेंगे जो आपको आकर्षित करेंगे। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज किसी से झगड़ा हो सकता है

daily rashifal 27th august
कर्क राशि

आज शायद आपका किसी से जोरदार झगड़ा हो सकता है। इस झगड़े से बचने की पूरी कोशिश करें, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। इस समय किया गया कोई भी झगड़ा भयंकर रूप ले सकता है। आप बस अपनी नजर अपने लक्ष्यों पर रखें और अगर आपको लगे कि आपके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा है तब भी बात को बिगड़ने ना दें। आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिये क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed