फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि के मार्गी होने से आज इन राशियों को लाभ मिल सकता है ,जानें अपना राशिफल

Sat, 26 Aug 2017 06:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 26 Aug 2017 06:46 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 26th august
राश‌िचक्र
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌ि: किसी सामाजिक मुद्दे में व्यस्त रहेंगे

daily rashifal 26th august
मेष राश‌ि

आज आप शायद खुद के किसी सामाजिक मुद्दे में फंसा हुआ पाएंगे। इससे बाहर निकलने के लिए कूटनीति के सहारा लें। ये परेशानी आपकी वजह से खड़ी नहीं हुई है लेकिन फिर भी आप इसमें फंस गए हैं। आप बस अपनी संप्रेषण कला का प्रयोग करें और सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। इस समय आप कोई गंभीर काम करने के मूड में नहीं हैं। अगर आप काम के बीच में थोड़ा आराम कर लें और कुछ अलग करने की कोशिश करें तो आपकी उत्पादकता और बढ़ जाएगी। अपनी सोच छोटी ना रखें बल्कि बड़ा सोचें।

वृष राश‌ि: आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा

daily rashifal 26th august
वृष राश‌ि

आज बहुत समय से घर पर चल रहे झगड़ों से आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके कुछ रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। आज आपके घर व उसके आस-पास का माहौल आपको संपूर्णता का एहसास कराएगा। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से पैसा मिलेगा, ये आपके किसी सहयोगी या व्यवसाय से आ सकता है। हो सकता है, किसी रिश्तेदार के साथ आपकी व्यावसायिक साझेदारी हो, और यह पैसा उसकी तरफ से आ जाय। उनका शुक्रिया अदा करें। आप दोनों एक दूसरे के लिए भाग्यशाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: आज धन लाभ हो सकता है

daily rashifal 26th august
म‌िथुन राश‌ि

आज आप अपने काम को ले कर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। जिन कर्मचारियों को उत्पादन बोनस मिलता है वो आज किसी ईनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये लाभ मिलते ही आप आलसी हो जाएं। आर्थिक मोर्चे पर आप किसी के कहे में ना पड़ें, अपने दिल की सुनें। अब तक आपके अपने किये फैसले अच्छे ही रहे हैं, तो फिर खुद पर संदेह कैसा! अपने फैसले पर अड़े रहें। आपका फैसला सही साबित होगा। 

विज्ञापन

कर्क राशि: आज नए रिश्ते बन सकते है

daily rashifal 26th august
कर्क राशि

आप कुछ दिनों से समझ नहीं पा रहे कि आपको क्या करना है। लेकिन आपकी सोच में स्पष्टता आ ही जाएगी। इस अवसर का फायदा उठाते हुए आज आप अपने सभी रुके हुए काम कर लें। जल्दी से उन सभी विचारों को एक कागज पर लिख लें जो आपके दिमाग में आ रहे हैं वरना हो सकता है आप उन्हें भूल जाएं। आज आपकी पुरानी सोच को आपकी रोमांटिक जिंदगी पीछे छोड़ देगी, जिसके कारण नये रिश्ते बन सकते हैं। अपने साथी के समक्ष अपने विचार रखने में न हिचकें तथा खुलेपन से आपसी रिश्तों पर विचार करें। हो सके तो बाहर घूम आयें। उम्मीद है कि इससे आपकी सोच एवं रिश्ते पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी परेशानी से लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed