शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। घर के लोग आपके ख़र्चीले स्वभाव की आलोचना करेंगे। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हँसी-ख़ुशी और सुकून भरा रहेगा। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। बेटी की बीमारी आपका मूड ख़राब कर सकती है। उत्साह बढ़ाने के लिए उसे स्नेह से दुलारें। प्यार में बीमार को भी भला-चंगा करने की ताक़त होती है। आज के दिन रोमांस में बाधा आ सकती है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड ज़्यादा अच्छा नहीं है। नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए की गयी यात्रा फलदायी साबित होगी। तनाव से भरा दिन, जब नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आप अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। दोस्त आपके निजी जीवन में ज़रूरत से ज़्यादा दख़लअंदाज़ी करेंगे। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। अहम लोगों से बातचीत करते वक़्त अपने आँख-कान खुले रखिए, हो सकता है आपके हाथ कोई क़ीमती बात या विचार लग जाए।
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ़, दोनों आपस में खोए हुए - कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो अपने पद से हाथ धो सकते हैं।