{"_id":"5996b8144f1c1bfe078b4667","slug":"daily-rashifal-19th-august","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन राशि वालों को आज करियर में अच्छे मौके मिलेंगे, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
इन राशि वालों को आज करियर में अच्छे मौके मिलेंगे, जानें अपना राशिफल
Sat, 19 Aug 2017 07:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 19 Aug 2017 07:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
zodiac
- फोटो : zodiac
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
मेष राशि: व्यापार के लिए दिन बढ़िया है
2 of 13
मेष राशि
आपसी मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। आज आप देखेंगे कि आपके प्रयासों से मतभेद कम हो रहे हैं तथा आपसी प्रेम अपनी चरम सीमा पर है। आपसी रिश्तों में सुधार आयेगा। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आयेगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें। आज आपको सेहत के प्रति सतर्कता और सावधानी बरतनी होगी।
वृष राशि: ऋण आवेदन के लिए दिन बढ़िया
3 of 13
वृष राशि
आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। इस रिश्ते को निर्णायक रूप देने की कोशिश की जा सकती है। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण के लिये आवेदन करने के लिये श्रेष्ठ है। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन किये गए इस प्रकार के प्रयास सफल रहेंगे। आज ही बैंक में संपर्क करते हुए जानें कि आपके लिये कौन से श्रेष्ठ विकल्प हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ होगा
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ति मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। बाकी समय से लंबित किसी जमीनी सौदे का निपटारा शीघ्र ही होने वाला है और आपके भाग्य में यह भी लिखा है कि निकट भविष्य में यह लेन देन आपको आर्थिक लाभ पहुंचायेगा। आज आपको योग करने से लाभ मिलेगा। आज आपको महसूस होगा कि रोज नियमित योग करने से आपके अंदर आन्तरिक बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन
कर्क राशि: झगड़ा करने से बचें
5 of 13
कर्क राशि
फिलहाल उच्चाधिकारियों से कोई भी झगड़ा करने से बचें खास तौर से तब जब कि आपको उनसे किसी खास काम की स्वीकृति चाहिए। क्योंकि सत्तावान लोगों से काम निकलवाना बहुत ही मुश्किल होता है। आपको इस समय बहुत ही सावधान रहना होगा।आज आप ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जो वस्तुतः आपसे छल कर रहा है। इससे बचें। इसका रिश्ता पहले से किसी के साथ टूटा हुआ है। आप इस बात को जानने में सफल होंगे। आज किसी नए रिश्ते को मत अपनाएं। आज नया घर खरीदने का इरादा बन सकता है। पुराने घर को भी सजायें संवारें ताकि कुछ बदलाव का एहसास हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।