गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन।
मेष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में इज़ाफ़ा कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें निवेश करने में काफ़ी सावधानी बरतें। अपने फ़ैसले बच्चों पर थोपना उन्हें नाराज़ कर सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें अपना पक्ष समझाएँ, ताकि वे उसके पीछे की वजह को समझकर आपकी बात को आसानी से स्वीकार कर सकें। एक-तरफ़ा इश्क़ के चक्कर में अपना वक़्त बर्बाद न करें। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक़्क़त होगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।
वृष राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। आपको ख़ुश रखने के लिए माता-पिता और दोस्त पूरी कोशिश करेंगे। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाज़ुक रहेंगे। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस लेंगे, जिसे आपके बहुत पहले शुरू किया था। नए विचारों और आइडिया को जाँचने का बेहतरीन वक़्त। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
सेहत बढ़िया रहेगी। अपनी पत्नी/पति के साथ पिकनिक पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे ज़िन्दगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है
कर्क राशि- जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। आज सिर्फ़ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इज़ाफ़ा कर सके। आज आप अपने चारों तरफ़ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।