फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशि वालों की कुंडली में बन रहा है सपना साकार होने का याेग, जानें अपना राशिफल

Wed, 16 Aug 2017 06:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Wed, 16 Aug 2017 06:51 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 16th august
zodiac - फोटो : zodiac

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।

मेष राश‌िः बिना कारण न डरें

daily rashifal 16th august
मेष राश‌ि

अजीब और अपरिभाषित सा डर आज आपको परेशान कर सकता है। बिना किसी कारण डरने की जरूरत नहीं है और ना ही बेकार में परेशान होने की जरूरत है। इस डर की कोई वजह नहीं है। यदि घर से थोड़ी मदद मिल जाए तो आज किसी नए क्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। कुछ दिनों से जो आप एक नई योजना बना रहे थे उस पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन बड़ा शुभ है। यदि आज यह शुरू हुआ तो भविष्य में इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। इसे शुरू करें तो फिर इस पर गंभीरता से लग जाइये, क्योंकि मेहनत करेंगे तभी सफलता मिलेगी।

वृष राश‌िः खर्चों पर लगाए लगाम

daily rashifal 16th august
वृष राश‌ि

आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। आज के दिन आपको आजीविका के क्षेत्र में कुछ सफलता मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में पदोन्नति तो नहीं परंतु किसी प्रकार की पहचान या प्रसिद्धी मिल सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण लगायें, सिर्फ खरीदना है इसलिये खर्चते रहने की बात को काबू में लायें। आज आपको ये भी लगता है कि आपके पास कुछ धन है जिसे खर्च करना जरूरी है और आप खरीदारी पर निकल पडेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌िः जमीन खरीदने का मिलेगा मौका

daily rashifal 16th august
म‌िथुन राश‌ि

आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। अगर आपको अपने काम में उपलब्धियों के लिए प्रशंसा मिले तो आपको अपने कार्यालय और उसके बाहर हो रही प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। आपके विरोधी आप पर झूठा इलजाम लगा सकते हैं। इसलिए किसी से भी कोई बात ना करें। आपके विरोधी सक्रिय हें, लेकिन आप उनसे निबटना जानते हैं। इस समय आपको शीघ्र ही बहुत बड़ी जमीन खरीदने के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशिः आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

daily rashifal 16th august
कर्क राशि

आज आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। अपनी योज्ञताओं व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही साथ ही आपको लाभ भी मिलेगा। आज के प्रबल रिश्तों को आगे बढ़ाने से बचें। आप चाहे ऑफिस में काम करते हैं या फिर स्कूल में पढ़ते हैं, आज आप अपने प्रदर्शन को लेकर खुश हो सकते हैं। आज फिजूल खर्च का दिन है, जेब ढीली हो जायेगी। पारिवारिक मामलों में भी आज आपके लिए खर्च का दिन है।  जिन्हे भी बल्डप्रेशर और मधुमेह की शिकायत है उन्हें अपनी सेहत के लिए सावधान रहना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed