फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज इन राशि वालों को आमदनी में इजाफा हो सकता है, जानें अपना राशिफल

Sun, 15 Oct 2017 06:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 15 Oct 2017 06:48 AM IST
विज्ञापन
daily rashifal 15th october
zodiac - फोटो : zodiac
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन


पढे़ं- राशि परिवर्तन: मंगल ने बदली अपनी चाल, ये 6 राशि वाले होंगे मालामाल

मेष राश‌ि: आज अपने गुस्से को काबू में करें

daily rashifal 15th october
मेष राश‌ि

आज परिस्थिति आपको चाहे कितना भी उकसाए घर की शांति भंग ना होने दें। आप अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखें। गुस्से पर काबू नहीं रखा तो अपनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिये आज धन लाभ का दिवस है। आज अपने काम के कुछ अधिक घन्टे देते हुए उस अवसर का पूरा लाभ लीजिये जो आपके व्यवसाय को लाभ देने के लिये आ रहा है। 

वृष राश‌ि: अपनी आमदनी बढ़ाने पर जोर दें

daily rashifal 15th october
वृष राश‌ि

आज आपका साथी आपको प्यार के इजहार से हैरान कर देगा। आप दोनों ने सम्बन्ध सुधारने के लिए जो प्रयास किए हैं, यह उसी का फल है। आप भी प्रेम प्रदर्शित करें व अपने प्रेमी के लिए कुछ आश्चर्यजनक परिस्थितियां पैदा करें। इससे आपके सम्बन्ध को नई गहराई मिलेगी। हाल ही में आपने नए काम को शुरू किया है और आपका अनुभव है कि ये निर्णय सही है। हो सकता है कि ये काम आपके कार्यक्षेत्र का ना हो, लेकिन इसी काम से आप अपने लक्ष्यों के प्रति आगे बढ़ पाएंगे। आगे आगे देखिये होता है क्या आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

म‌िथुन राश‌ि: लोन के संबंध में सकारात्मक समाचार मिल सकता है

daily rashifal 15th october
म‌िथुन राश‌ि

ऑफिस में बहुत काम करने के बाद आज आप पाएंगे कि अब आप पर काम का बोझ कुछ कम है। आज का दिन सामान्य ही है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम के बोझ तले दबे रहने के कारण अब आप राहत महसूस कर रहे हैं। उन चीजों को भी पकड़ने की कोशिश करें, जो कि दूसरी तरफ से आपके पास आ रही हैं। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। 

विज्ञापन

कर्क राशि: अपने लक्ष्यों पर फोकस रहें

daily rashifal 15th october
कर्क राशि

आज आपका दिन जोश भरा हो सकता है। कोई जो आपके लिए खास है, आपके और करीब आ सकता है व आपका संबंध ज्यादा गंभीर हो सकता है। आज का दिन सभी तरह के लोगों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा है, खासकर व्यापारियों के लिए। आपका व्यवसाय तरक्की कर रहा है व आपको पता है कि इसका क्या फायदा उठाया जा सकते हैं। आप आपने लक्ष्य से मत भटकिये। आप तो अपने काम के प्रति इमानदार और मेहनती हैं, यह तो सामने वाले को आपकी एक झलक से पता चल जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed