ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए
ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
मेष राशि: आज नौकरी मिलने की संभावना है
यदि आपने किसी नौकरी के लिये आवेदन किया है तो संभव है कि आज आपको कोई साक्षात्कार या शुभ समाचार प्राप्त हो। अपने संपर्कों को दुरूस्त रखें और इस अवसर का लाभ लें। यदि ये वही नौकरी है, जिसका सपना आपने देखा है तब इस मौके को पूरा भुना लें। अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं।
वृष राशि: आज अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें
काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप पूरी मेहनत व गंभीरता से काम करें तो दिन आपका होगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से अपेक्षा कर सकते हैं तथा आपके मित्र भी आपको ॠण के लिए पूछ सकते हैं। इसके लिए आप अच्छी तरह सोच विचार कर लें कि आप ॠण किस व्यक्ति से ले रहे हैं क्योंकि ॠण चुकता करने में काफी समय लग सकता है।
मिथुन राशि: आज अपनी भावनाओं को काबू में रखें
आज आप घर पर बड़ा संतुष्टी भरा दिन बिताएंगे। आज आप अपने परिवार की सुंदरता को पहचानेंगे। उनके द्वारा दिया गया सहयोग आपके दिल को छू लेगा। आपको खबर मिलेगी कि जो चीज़ आपके लिये काफी मायने रखती थी या फिर बड़ी कीमती थी, वो नष्ट हो गई है, आपको अपने आप को काबू में रखना होगा। हो सकता है कि इसकी कीमत काफी अधिक हो अथवा आपका इससे संवेदनशील जुड़ाव हो, दोनों ही दशाओं में आपको दुख तो होना ही है। इन भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह का त्याग करें, अपना समय परिवार व दोस्तों के साथ गुजारें।
कर्क राशि: आज लेनदेन के लिए बढ़िया दिन
नई नौकरी के बारे में अभी आप कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं कि क्या करें। ध्यान रखें कि अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपको व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ध्यान से सोचें और अपने भविष्य के उद्देश्यों को अपने सामने रखें। कुछ नया आजमाने से भी परहेज ना करें। अपने बैंकर्स, इंन्श्युरेंस कंपनी और आपसे जुड़ी दूसरी विभिन्न संस्थाओं से लेन देन करने के लिए आज का दिन बड़ा बढ़िया है।