लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): माता से हुई कहासुनी का असर आपकी शादीशुदा जिदंगी पर भी पड़ सकता है। मन में विस्मय रहेगा। अपने ऊपर विश्वास रखें। पुराने रिलेशनशिप में आप अपने साथी या पार्टनर पर विश्वास नहीं करेंगे। जिससे मन थोड़ा दुखी रहेगा।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप लम्बे समय से अपना जीवनसाथी, लव पार्टनर खोज रहे थे। आज आपका साथी आपको मिल सकता है। लव लाईफ नॉर्मल रहेगी। ऑफिस के फ्रेंन्ड के साथ ज्यादा समय बीत सकता है।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):दिल को आज राहत मिलेगी। आप आज ज्यादा भावनात्मक हो रहे हैं। नए संबंध बनने का योग है। लेकिन सोशल मीडिया पर आप जब अपने फ्रेंड से चैट करेंगें तो सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):अगर आप सिंगल हैं तो आपको आज अपना पार्टनर मिल सकता है। विवाह के लिए समय अनुकूल नहीं हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। जरूरत है रिश्तों में सावधानी बरतने की।