वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल का असर सभी राशियों के जातकों पर जरूर पड़ता है। इसके अलावा दो ग्रहों की युति भी मनुष्यों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। इस समय दो ग्रहों की युति बनी हुई है,दरअसल 18 जून को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ चुके हैं। जहां पर पहले से वाणी, बुद्धि और व्यापार के दाता ग्रह बुध मौजूद हैं। ऐसे में वृषभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति बन रही है। ज्योतिष के अनुसार बुध और शुक्र ग्रह आपस में मित्रता का भाव रखते हैं। इसके अलावा करीब 30 वर्षों बाद शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान हैं। इस तरह के कुछ राशि के जातकों की कुंडली में महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हौ कौन-कौन सी हैं ये राशियां...
2 of 5
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि: बुध-शुक्र की युति से आपकी राशि में महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। इससे आप भाग्यशाली होंगे। कार्यों में आ रही बाधाएं अब समाप्त होंगी और अच्छी सफलताएं प्राप्ति होंगी। करियर में नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेंगे। नौकरी के अच्छे-अच्छे मौके मिल सकते हैं। प्रमोशन हो सकता है जिस कारण से आपका मन प्रसन्न रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा और यश की प्राप्ति होगी। कार्य के संबंध में आप विदेश की यात्राएं कर सकते हैं।
सिंह राशि: आपके लिए दो राजयोग का निर्माण देखने को मिल रहा है। पहला शश और दूसरा मालव्य राजयोग। आपके लिए अचानक से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहा है। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। किसी नई योजनाओं पर काम आगे की तरफ बढ़ सकता है। नौकरी में बदलाव के अच्छे संकेत हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके लिए कई तरह की अनुकूल स्थितियों का निर्माण हो सकता है।
4 of 5
Scorpio
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि: आपके लिए दो महापुरुष राजयोग का निर्माण की तरह के वरदान से कम नहीं है। नौकरी और व्यापार में अच्छे प्रस्ताव आने से आपकी खुशियां कई गुना बढ़ जाएगी। परिवार में प्रेम और शान्ति का माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति के विक्रय से आपको अच्छी रकम खाते में आ सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है जो आपके लिए सकारात्मक कदम होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है या फिर किसी नई योजना पर दूसरों से बातचीत हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा लेकिन आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
5 of 5
Aquarius
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: ऐशोआराम और भौतिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नई प्रॉपटी में निवेश का अच्छा समय है आपको इसका कई गुना लाभ आने वाले समय में मिलेगा। नया घर भी खरीद सकते हैं। नौकरी के लिए समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी के अच्छे संकेत हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। समय बहुत ही आपके लिए अच्छा है। बुध-शुक्र की युति आपको नए मुकाम तक ले जाएंगे। समय बेहतर परिणाम देंगे।