लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज तनाव आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। समस्याओं को हल करने के लिए समय निकालें। इससे आपके और आपके साथी के बीच संबंध और समझ में सुधार होगा। पारस्परिक समझ प्यार को मजबूत करेगी।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):समय बेहतर चल रहा है। ऐसे में आप बीते समय में खराब हुए संबंधों को ठीक कर सकते हैं। टूटे हुए विवाह और बिगड़े हुए प्रेम संबंधों में आज सुधार आएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):आज का दिन आपके लिए खुशी और रोमांस का है। आप एक नए दोस्त से मिल सकते हैं। आज जीवनसाथी विशेष रूप से पत्नी की तरफ से विशेष सहयोग मिलेगा। आज बाहर रात्रिभोज अच्छा विकल्प होगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):भावनात्मक रूप से आज का दिन कर्क राशि के लिए दिलचस्प साबित होगा। यदि आप पहले से ही किसी रिश्ते को समर्पित हैं, तो इसकी गतिशीलता बदल जाएगी। आज आपको अपने दिल को सुननी चाहिए।