लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन को अनुकूल नहीं कहा जा सकता है, आपस में कहा - सुनी होने की संभावना बन रही है। इस कहासुनी का कारण पहले से तय किए प्रोग्राम का रद्द होना हो सकता है। यह प्रोग्राम आपका हाथ तंग होने के कारण अथवा किसी अन्य कारण से भी हो सकता है। इससे प्रेमी नाराज होकर उत्तेजना से भर सकता है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):दिन का आरंभ तो अनुकूल ही होगा लेकिन आप ज्यादा समय शायद ही प्रेमी को दे पाएं या फिर हो सकता है कि आपका प्रेमी आपके लिए अधिक समय ना निकाल पाएं। तब आप मोबाईल के जरिए फुल मस्ती करेगें। प्रेमी को बहलाने के लिए रोमांस वाली फोटो आदि भेज सकते हैं जिससे कि प्रेमी का मूड भी मस्ती भरा बना रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):फ्लर्ट करने की आदत को आज एक किनारे रख देगें तो आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा आज मुँह की खानी पड़ सकती है। प्रेमी को प्यार भरे मैसेज भेजने का भी आज कोई असर दिखाई नहीं देगा। इससे आपका मन विचलित रह सकता है। किसी काम को करने में मन भी नहीं लगेगा। पैसों की तंगी से कहीं घूमने फिरने भी नहीं जा पाएंगे।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि प्रेमी से नाराज होते हैं तो आप एकदम से सभी के सामने नाराजगी जाहिर न करें और ना ही सभी के सामने बुरा भला कहें। इससे रिश्ता मकजोर होता है। आपको जो कहना है अकेले में कहें इससे प्रेमी का दिल भी नहीं दुखेगा और आपकी बात भी उसे समझ आएगी। प्रेमी पर अधिक पैसा खर्च करने से अच्छा आपका उसके साथ समय बिताना होगा।