फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 June: मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातक करेंगे अपने लक्ष्य को पूरा, जानें अपना दैनिक राशिफल

Thu, 23 Jun 2022 07:05 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सांसारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष एक के लोगों से मेल मिलाप करना आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन उधार मांग सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी अपने के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको अपनी कुछ बेकार पड़ी हुई योजनाओं को भी लॉन्च  करना होगा, तभी वह आपको लाभ दिला सकेगी। यदि आपको उधार चाहिए तो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी परिजन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। यदि कोई संबंधित मामला चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि  लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। परिवार के किसी सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको उनके खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई परेशानी रहेगी।  प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में कोई साथी आपके कार्य का विरोध कर सकता है, जिसके बाद आपके अधिकारी भी आपसे ना खुश रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छे फल लेकर आएगा। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी, क्योंकि आपकी कोई धन संबंधित समस्या समाप्त होगी। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, तो आपको उसमें अपने साथी की बातों पर विश्वास करना होगा, तभी आप किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। आज आप धन का निवेश करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed