लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): लव रिलेशन का ब्रेकअप हो सकता है। आप आज शिथिल महसूस करेंगे। हौसला रखें और लव रिलेशन को सुव्यवस्थित करें। मैरिड कपल को आपसी समझ बढ़ानी पड़ेगी, बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ सकता है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): लव बर्डस, को समझ से काम लेना पड़ेगा। आपकी अधीरता रिश्तों में बाधा लायेगी। प्रेमी को कष्ट हो सकता है, वह शायद आपकी रातों की नींद उड़ा दें। दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है। युवक-युवतियों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): घर में प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है रिश्ता टूट सकता है। आपकी उत्तेजना आपको कार्य में तरक्की तो दिला सकती है परन्तु लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं है। पार्टनर के साथ प्यार और संयम की जरूरत है।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): विवाहित दम्पत्ति के लिए लाइफ बेहतर होगी। घर परिवार में खुशियां वापस आयेंगी, अनमैरिड युवक युवतियों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। काम का तनाव कम होगा। प्रेमी के साथ इन्जाय करेंगे।