लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी के साथ पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है और साथ में कुछ और प्रेमी जोड़े भी आपके साथ जा सकते हैं। यदि आप आफिस में बिजी ना हुए तभी यह प्रोग्राम बन पाएगा। यदि प्लान सफल नहीं हुआ तब आप संध्या समय में मित्रों के साथ ही मस्ती के मूड में इधर-उधर घूमते नजर आ सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):प्रेम संबंध यदि सुचारु रुप से नहीं चल पाते हैं तब अत्यधिक मानसिक परेशानी से कई बार गुजरना पड़ता है और प्रेम संबंध सही दिशा में चलते रहें उसके लिए दोनो के मध्य विश्वास की डोर का बने रहना आवश्यक है। इसलिए प्रेमी यदि आपसे बात करने का समय नहीं निकाल पा रहा है तब आपको गुस्सा करने की बजाय यह सोचना चाहिए कि वह ठीक से तो हैं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):यदि आपकी लव लाईफ ताजा - ताजा ही शुरु हुई है तब प्रेमी पर आँखें मूँदकर विश्वास करने की बजाय उसकी थोड़ी जांच पड़ताल भी आपको कर लेनी चाहिए कि वह कहाँ से आया है, क्या करता है आदि बातें। हवा में बाते करने की बजाय आपका थोड़ा सा व्यवहारिक बनना आपको नुकसान से बचा सकता है।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): यदि आप प्रेमी के साथ कहीं घूमना चाहते हैं तब आपको ऊँचाई वाली जगहों से बचना चाहिए और यदि जाना भी पड़ जाए तब पैदल चलते समय थोड़ा सचेत होकर चलना ही आपके लिए अच्छा होगा अन्यथा चोटादि लगने की संभावना बन सकती है। इसलिए थोड़ी सी सावधानी आपको दुर्घटना से बचा सकती है।