लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप नए दोस्तों से मिल सकते हैं कोई ऐसा रिश्ता भी बन सकता है जो दोस्ती से बढ़कर हो। आपके सितारों के अनुसार यह रिश्ता जीवन भर का हो सकता है।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज सभी बाधाओं पर विजय पाने का दिन है। आप अपने प्रेम संबंध में एक नए मोड़ का अनुभव करेंगे जिससे यह और भी खूबसूरत और उत्साहित हो जाएगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): नए रिश्तों का संकेत मिल रहा है। अगर किसी को चाहते है तो दोस्ती से शुरुआत करें और धीरे धीरे आगे बढ़ें, ऐसा प्यार पूरी उम्र आपका साथ देगा।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): इस समय आप अकेले महसूस कर सकते हैं। ऐसे में सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करना समाधान नहीं है बल्कि कोई क्लब और समूह में हिस्सा लें या अपने भाई बहन से मिलें।