लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपने पार्टनर को समय दें और यह मनोरम चरण आपके जीवन को और भी खूबसूरत बना देगा। आज आप उत्तेजित और जोशीला महसूस कर रहे हैं।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज का पूरा दिन उत्साह और प्रेरणा से भरपूर है। अपने मनोभाव और विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। खुद में विश्वास रखें और अपने रिश्ते में दूसरे लोगों को हस्तक्षेप न करने लें बल्कि आप दोनों स्वयं अपने निर्णय लें।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):पति/पत्नी या लिव इन पार्टनर के साथ नोकझोंक की संभावना है लेकिन अपने स्टाइल और प्यारी बातों से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। कानूनी समझौतों के लिए अभी वक्त उचित नहीं है। अब समय है अपनी रोमांटिक ज़िन्दगी को और भी दिलचस्प बनाने का।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):जब बात प्यार की आती है तो आप अधिक गंभीर महसूस करते है। अपने साथी के साथ अपने भविष्य की चर्चा करें इससे आप दोनों एक दूसरे के और भी करीब महसूस करेंगे। अपने साथी को खुश करने के लिए आपकी एक नज़र या मुस्कान ही काफी है।