Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 02 April 2022: कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा बेहतर दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों की मदद एक हद तक करनी होगी, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। सायंकाल के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिन्हें देखकर आपका व आपके साथियों का मूड खराब होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दों को भी हल करेंगे, लेकिन आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपको किसी भी निर्णय को लेने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि यदि आपने शीघ्रता में किसी भी निर्णय को लिया, तो तत्पश्चात बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं और आप उनसे मिलने आ सकते हैं। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।