आज शनि मंगल की राशि मकर में पहुंचे हैं और चन्द्रमा मंगल की राशि मकर में आ रहे हैं। ग्रहों की इस स्थिति में बदलाव से आज किस राशि के लोगों को लाभ मिल रहा है देखिए।
मंगल पहुंचे मकर राशि में इन 5 राशियों के लिए मंगलकारी हैं, देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।
कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। ये सारी परेशानियों अस्थाई हैं, जो कि समय के साथ अपने आप ही खत्म हो जाएंगी। आपकी मेहनत और लगन आपके कैरियर को बहुत ऊंचाइयों पर ले जाएगी और आपको बहुत लाभ होगा।
आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। जैसे कार का एक्सिडेंडट हो जाए या पानी की कोई पाइप ही फट जाए। जो भी हो, आपको तो आर्थिक नुकसान उठाना ही पड़ा ना। इसलिए यह ध्यान रखें कि ऐसे आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए आपके पास पर्याप्त धन तो होना ही चाहिए।
वृष राशिः सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं
किसी पारिवारिक काम से आपको शायद आज यात्रा करनी पड़े। आपको शायद विदेश यात्रा का मौका मिले इसलिए जिनके पास पासपोर्ट नहीं है वो इसके लिए आवेदन दे दें। आपकी इस यात्रा से आपको बहुत खुशी मिलेगी।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए।
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द पैदा हो सकता है।
मिथुन राशिः स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो।
आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। हो सकता है आपको अपने फैसले पर पछतावा भी हो लेकिन घबराएं नहीं अपनी सोच को सकारात्मक रखें और अपने दिल को तसल्ली दें कि जो होता है वह अच्छे के लिये होता है। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिये ठीक नहीं है। इसलिये अपने नये साथियों से तालमेल बैठाकर एक नई शुरुआत करने के लिये अपने आप को तैयार रखें।
अगर आप कानून संबंधित काम करते हैं तो आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपको खुशी होगी कि पिछले मामले आपके पक्ष में हैं। यह आपको बहुत अमीर भी बना सकता है। अपने सारे पिछले मामलों पर जोर दीजिए और देखिए नतीजा आपके पक्ष में होता है या नहीं।
कर्क राशिः अचानक धन मिलने के संकेत हैं
आज का दिन अद्भुत अनुभव व जोश से भरा रहेगा। आज आपको अपनी रोज की दिनचर्या से मुक्ती मिलेगी और आप अपने आपको तरोताजा कर पाएंगे। तो फिर इंतजार किस बात का है अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं प्रकृति की सुंदरता का मजा लें और खूब मस्ती करें।
आज आपको अपने कार्यस्थल पर ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो कि दिखने में तो दोस्त हैं, पर पीठ पीछे आपकी छवि बिगाड़ने में तुले हैं। ऐसे लोगों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि देखने में तो लगता है कि वो आपके दोस्त हैं । आज आप सावधान रहें और उनके नकारात्मक प्रभावों से खुद को बचाए रखें।
लॉटरी पर दांव लगाना जारी रखिए, क्योंकि आज आपको कहीं से अचानक धन मिलने के संकेत हैं। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप अपनी जमी जमाई नौकरी छोड़ दें। हां बस आर्थिक लाभ के लिए हाथ पांव मारते रहें, लाभ होगा जो पहले नहीं दिख रहा था।