अक्तूबर महीने का अंतिम दिन इन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशिः जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें
अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कोई खटास आ गई है तो आप उसे सुधरता हुआ पाएंगे। ये सुधार दोनो तरफ से किए गए प्रयासों का ही फल होगा। आगे भी ये रिश्ता यूं ही मधुरता से चलता रहे इसके लिए परिपक्वता की जरूरत है जो कि आप में है। अपनी इस अच्छाई को बनाए रखें और अपनों को ये एहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।
चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिये आज का दिन थोड़ा परेशानी से भरा हो सकता है। आपको ये सोचने पर मजबूर होना पड़ सकता है कि क्या आपने सही क्षेत्र चुना है। लेकिन, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ये एक अस्थायी समय है, जो जल्दी ही बीतेगा।
आज लम्बित पड़े बिल और उधार चुका देने का दिन है। आज आप कुछ निवेश करेंगे, इससे आपको लगेगा कि आपने भविष्य में आमदनी के कुछ उपाय कर लिये। हालांकि जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला नहीं करें।
वृष राशिः नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है
आज आप अपने परिवार जनों या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। इस यात्रा से आपका तनाव दूर हो जाएगा और आप खूब मजा करेंगे। इस यात्रा के रोचक किस्सों का आप आने के बाद सब के साथ बांटना चाहेंगे।
आपके पारिवारिक क्षेत्र में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप पाएंगे कि आपके कैरियर में आपके लिए बहुत सी आश्चर्यजनक बातें छिपी हुई हैं। कोई आपकी कार्य क्षमता को जांच रहा है और आपसे बहुत प्रभावित है। आपको कोई नई नौकरी का निमंत्रण मिल सकता है। इस मौके का लाभ उठा कर आप अपने कैरियर को और आगे बढ़ा सकते हैं।
आज आप अपने आप को विचारशील महसूस कर रहे हैं और इसीलिये आज का दिन किसी बड़ी खरीदारी का है। आज आप अपने वाहन की बातें पक्की कर सकते है। लेकिन अपनी नकदी और बैंक बैलेंस का ध्यान रखते हुए सभी निर्णय लें। इस मामले में प्रायोगिक बनना सही होगा। आज आप अपने परिवार वालों की अच्छी सेहत के लिए जांच कराएं। भले ही वे ठीक क्यों ना हों। आज वे दर्द या किसी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। आज उन्हें टहलने और ताजी हवा के लिए बाहर लेकर जाएं।
मिथुन राशिः आप अपना बजट थोड़ा संतुलित कीजिए
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।
आज आपके लिए रोमांस का मौका बहुत जल्दी आ सकता है। यह व्यक्ति आज आपको बाजार में आपकी तरफ निहारता नजर आएगा। कोई दोस्त आपको बताएगा कि इस व्यक्ति का आपके प्रति आकर्षण है। आज आप अपने स्थानांतरण को लेकर चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा तनाव आपके काम को प्रभावित कर सकता है जो आपकी छवि के लिये ठीक नहीं है। इसलिये अपने नये साथियों से तालमेल बैठाकर एक नई शुरुआत करने के लिये अपने आप को तैयार रखें।
आज आपको नकदी की कमी से जूझना पड़ सकता है। आपने जिस पैसे की आवक के विषय में सोचा था, उसे आने में देर हो सकती है जिसके चलते आपके कुछ भुगतान रुक सकते हैं इसे आज ही पूरा करने के लिये प्रयत्नशील रहें क्योंकि ये रुकावटें शीघ्र ही समाप्त हो जाएंगी।
कर्क राशिः हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले
आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ जरूर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, जिसकी उसे आवश्यकता है।
आज का दिन विशेष फलदायी हो सकता है। हो सकता है कि आपको वेतन वृध्दि मिले। आपको खुद लगेगा कि व्यवसाय के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। आज तो जमकर बिक्री करने का दिन है। दिन भर की थकान को भूल जाइए और अपनी उत्पादन क्षमता और आर्थिक लाभ का आनंद लीजिए। आपकी पहल, कड़ी मेहनत और आगे बढने की क्षमता के बदौलत अभी और अच्छी आमदनी होनी है, जिसकी आप उम्मीद भी कर रहे हैं।