फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturmas 2024: चातुर्मास में इन चार राशियों पर मेहरबान होंगे शिवजी और भगवान विष्णु

Mon, 15 Jul 2024 05:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
chaturmas start date 2024 these four zodiac sign will be lucky
इस बार चातुर्मास 17 जुलाई से शुरू होगा और 12 नवंबर को खत्म हो जाएगा। - फोटो : Amar Ujala

देवशयनी एकादशी से हिंदू धर्म में खास महत्व महत्व रखने वाला चातुर्मास आरंभ हो जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चातुर्मास में सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में योग निद्रा में चले जाते हैं। जिस वजह से चार महीनों तक सभी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य रुक जा जाते हैं। इन चार महीनों तक किसी भी तरह का कोई भी शुभ काम जैसे विवाह, गृहप्रवेश, सगाई और नामकरण संस्कार थम जाते हैं। चातुर्मास में इस तरह के शुभ कार्य करना वर्जित होता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु के क्षीर सागर में जाने की वजह से भगवान शिव के कंधों पर सृष्टि के संचालन का कार्यभार रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चातुर्मास के चार महीने कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और भाग्यशाली साबित होंगे। आइए जानते हैं चातुर्मास पर किन किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

chaturmas start date 2024 these four zodiac sign will be lucky
चातुर्मास 2024 - फोटो : amar ujala
क्या होता है चातुर्मास
चातुर्मास को चौमास के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार चातुर्मास के चार महीने की अवधि की शुरुआत हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि से होती है। जबकि समापन कार्तिक माह के देवउठनी तिथि पर होता है। शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास के दौरान कई तरह के कार्य करना वर्जित होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार चार महीने श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक महीना आता है। इस बार चातुर्मास 17 जुलाई से शुरू होगा और 12 नवंबर को खत्म हो जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार चातुर्मास के चार महीने कई राशि के लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होंगे। 
chaturmas start date 2024 these four zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाले चार महीने बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से मनमुताबिक कार्य संपन्न होंगे। प्रेम जीवन में साथी संग मधुरता रहेगी। करियर में ऊंचाईओं को प्राप्त करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaturmas start date 2024 these four zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए चातुर्मास के चार महीने बहुत ही शुभ साबित होंगे। जीवन में खुशियों की बहार आएंगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वे अब पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छा प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी और धन संचय करने में कामयाब होंगे। जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
chaturmas start date 2024 these four zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए चातुर्मास बहुत शुभ साबित होगा। भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आय के एक से ज्यादा स्त्रोत बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed