फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandrama Gochar: 10 फरवरी से इन राशि वालों की बढ़ेगी परेशानियां, सेहत और धन से जुड़ी हो सकती हैं दिक्कतें

Mon, 09 Feb 2026 12:45 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 09 Feb 2026 12:45 PM IST
सार

Chandrma Gochar 2026: 10 फरवरी को चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं। इससे कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ने की आशंका बनी रहेगी।

विज्ञापन
Chandrma vrishchik Gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi disprj
Chandrama Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandrama Gochar 2026: मन के कारक चंद्रमा सबसे तीव्र गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। वह एक राशि में लगभग दो से ढाई दिन रहते हैं और उसके बाद अगला गोचर करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में उन्हें मन, माता मानसिक शांति और भावनाओं का कारक माना जाता है। कहते हैं कि, यदि कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो व्यक्ति तनाव से घिरा और सेहत संबंधी समस्याएं झेलता है। लेकिन उनका शुभ प्रभाव जातकों को मानसिक शांति प्रदान करता है और जातक रचनात्मक बनता है। वहीं चंद्रमा के गोचर से भी राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इससे कुछ को लाभ, तो कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, वर्तमान में चंद्रमा शुक्र की राशि तुला में विराजमान है। वह 10 फरवरी को देर रात 1 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक में गोचर कर जाएंगे। यह चंद्रमा की नीच राशि है, इसलिए यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।

Chandrma vrishchik Gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi disprj
Chandrama Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों का तनाव बढ़ सकता है। पुरानी बातें विवाद का रूप ले सकती हैं। इस समय स्वयं को मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। निवेश करने से पहले विशेषज्ञों अथवा शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। मेष राशि के लोग प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। धैर्यवान बने रहना होगा।

Wealth Dreams Signs: अगर आपको भी आते हैं ऐसे सपने तो समझें जल्द ही हो सकते हैं मालामाल
राहु-मंगल की युति से बनेगा अंगारक योग, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Chandrma vrishchik Gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi disprj
Chandrama Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए समय कुछ परेशानियां लेकर आएगा। किसी रिश्ते में प्रवेश करने से आपको बचना होगा अन्यथा दोनों के बीच अनबन हो सकती है। नई नौकरी या यात्रा के विचार को लेकर मन परेशान था, तो अभी आप उसी विषय पर चिंतन कर सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस समय कला के क्षेत्र में कोई बात आपको परेशान कर सकते हैं।

Budh Uday 2026: 13 फरवरी से इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बुध होंगे उदय
Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे शनि के घर में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandrma vrishchik Gochar 2026 date time and impact on zodiac sign in hindi disprj
Chandrama Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों की सेहत में समस्याएं आ सकती हैं। आपको थकान महसूस होगी, जिस कारण अन्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं। मनचाहे परिणाम के लिए सामान्य से ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। लोगों की भावनाओं का आदर करें तथा अभिमान से बचें। मानसिक परेशानियां आपको अधिक पीड़ित कर सकती हैं। किसी भी नए काम का प्रारंभ करने से पहले अधिक सोच-विचार की आवश्यकता अधिक रहेगी।

Lucky Rashiyan: फरवरी का नया सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा लकी, धन लाभ से लेकर यात्रा तक बनेंगे योग
Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर मेष से लेकर मीन राशि वाले शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, हर कामना होगी पूर्ण


 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed