फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर मेष से लेकर मीन राशि वाले शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, हर कामना होगी पूर्ण

Mon, 09 Feb 2026 11:41 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:41 AM IST
सार

Mahashivratri 2026: माना जाता है महाशिवरात्रि पर यदि राशि के अनुसार शिवलिंग पर पूजन सामग्री चढ़ाई जाए, तो इसका फल और भी अधिक शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, राशि अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करना लाभकारी होता है।

विज्ञापन
Mahashivratri remedies according to zodiac mahashivratri par rashi ke anusar upay
महाशिवरात्रि 2026 राशि के अनुसार उपाय - फोटो : Amar Ujala

Mahashivratri Upay: साल 2026 में महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस विशेष दिन शिव भक्त व्रत, पूजा-पाठ और दान-पुण्य के माध्यम से भगवान शिव की आराधना करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर विशेष वस्तुएं अर्पित करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यदि राशि के अनुसार शिवलिंग पर पूजन सामग्री चढ़ाई जाए, तो इसका फल और भी अधिक शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं, राशि अनुसार शिवलिंग पर क्या अर्पित करना लाभकारी होता है।



Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद घर ले आएं ये चीजें, कई समस्याओं का मिलेगा समाधान
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त

Mahashivratri remedies according to zodiac mahashivratri par rashi ke anusar upay
राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें  - फोटो : adobe stock
राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें 

मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इन राशियों के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, शहद और लाल चंदन अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से साहस, ऊर्जा और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।

वृषभ और तुला राशि
शुक्र ग्रह द्वारा शासित वृषभ और तुला राशि के लोगों के लिए दही, चमेली के फूल, मिश्री और सुगंधित इत्र शिवलिंग पर अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में चल रही परेशानियां कम होती हैं और सुख-सौभाग्य बढ़ता है।
 
Mahashivratri remedies according to zodiac mahashivratri par rashi ke anusar upay
राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें  - फोटो : adobe stock

मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इन राशियों के जातकों को हरी दुर्वा, भांग, धतूरा और गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे मानसिक अस्थिरता दूर होती है और एकाग्रता बढ़ती है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि अत्यंत शुभ मानी जाती है, क्योंकि चंद्रमा स्वयं भगवान शिव को प्रिय हैं। इस दिन दूध, सफेद फूल और दही अर्पित करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri remedies according to zodiac mahashivratri par rashi ke anusar upay
राशि के अनुसार शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें  - फोटो : adobe stock

सिंह राशि
सिंह राशि सूर्य ग्रह से जुड़ी होती है। इस राशि के लोगों को गुड़ मिला जल और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास मजबूत होता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

धनु और मीन राशि
गुरु ग्रह के अधीन आने वाली धनु और मीन राशि के जातक केसर, चने की दाल, बेसन की मिठाई और दूध शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से ज्ञान, विवेक और भाग्य का सहयोग प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Mahashivratri remedies according to zodiac mahashivratri par rashi ke anusar upay
mahashivratri 2025 - फोटो : adobe stock

मकर और कुंभ राशि
शनि ग्रह द्वारा शासित मकर और कुंभ राशि के लोगों को काले तिल, भांग, धतूरा और शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। इससे भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed