फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Mangal Angarak Yog 2026 Harmful For These Zodiac Sign Rahu Mars impact on horoscope

राहु-मंगल की युति से बनेगा अंगारक योग, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Sat, 07 Feb 2026 03:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Feb 2026 03:59 PM IST
सार

23 फरवरी को मंगल राहु की युति से अंगारक योग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशि वालों को सावधान रहना होगा। 

विज्ञापन
Mangal Angarak Yog 2026 Harmful For These Zodiac Sign Rahu Mars impact on horoscope
angarak yog 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को मंगल और राहु के संयोग से अंगारक योग बनेगा। ज्योतिष में अंगारक योग को अच्छा नहीं माना जाता है। यह अंगारक योग 2 अप्रैल 2026 तक बना रहेगा। वैदिक ज्योतिष में राहु को छाया, पापी और अशुभ ग्रह माना जाता है, जो हमेशा उल्टी चाल से ही चलते हैं। आपको बता दें इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं और 23 फरवरी को युद्ध , साहस और पराक्रम के ग्रह मंगल कुंभ राशि में आ जाएंगे जिससे कुंभ राशि में मंगल-राहु की युति होगी और अंगारक नामक योग का निर्माण होगा। अंगारक योग के बनने पर जीवन में अचानक घटनाएं घटित होने लगती है। अंगारक योग बनने से सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के ऊपर इस अशुभ योग का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशि वालों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


मेष राशि 
  • अंगारक योग बनने से मेष राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा संभलकर रहना होगा। 
  • यह अंगारक योग आपकी राशि के लाभ के स्थान पर बनेगा। ऐसे में धन के मामले में आपको थोड़ा सतर्कता बरतनी होगी। 
  • इस दौरान क्रोध और गुस्से से बचकर रहना होगा नहीं तो क्रोध के कारण आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। 
  • करियर के मामले में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, नहीं तो आपके लिए फैसले बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। 
  • इस दौरान आप बेकार के खर्चों से परेशान रह सकते हैं। 

Nadi Dosh: कुंडली मिलान में नाड़ी दोष क्या होता है? जानें वैवाहिक जीवन पर इसका असर और इससे बचने के उपाय

विज्ञापन

कुंभ राशि
  • कुंभ राशि वालों के लिए मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग अच्छा नहीं हो सकता है। 
  • आपकी राशि में यह अंगारक योग लग्न भाव में बन रहा है। जिससे आपके स्वभाव में उग्रता आ सकती है। 
  • नौकरी और व्यापार में इस दौरान काफी उथल-पुथल बनी रहेगी। किसी तरह का डर और असुरक्षा की भावना बनी रहेगी। 
  • पैसों से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम लेने से आपको बचना होगा। 

Weekly Rashifal (9- 15 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का दूसरा सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन

वृश्चिक राशि
  • वृश्चिक राशि वालों के लिए अंगारक योग आपकी कुंडली के सुख के भाव यानी चौथे स्थान पर बनेगा। 
  • इस अंगारक योग के बनने पर आपकी सुख-सुविधाओं में कमी होती है। आपको अपने गुस्से को कंट्रोल करना होगा। 
  • पारिवारिक जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद पनप सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed