Grahan in March 2025: वर्तमान में साल 2025 का तीसरा महीना यानी मार्च जारी है। इसे धार्मिक, ज्योतिष और वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। बता दें इस महीने की 13 तारीख को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 14 मार्च 2025 को होली खेली जाएगी। वहीं पंचांग के मुताबिक न्याय के देवता शनिदेव भी 29 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 01 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा मार्च में सूर्य और चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहे है जो खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। बता दें साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगने जा रहा है। वहीं 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी पड़ने वाला है। ऐसे में सवाल यह है कि इन दोनों ग्रहण का समय क्या है और क्या यह दोनों ग्रहण भारत में दिखाई देंगे? आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं...
Grahan in March 2025: मार्च में 2 बार लगेगा ग्रहण, क्या भारत पर होगा इसका असर ?
Grahan in March 2025: वर्तमान में साल 2025 का तीसरा महीना यानी मार्च जारी है। इसे धार्मिक, ज्योतिष और वैज्ञानिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को सुबह 9 बजकर 29 मिनट से दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहने वाला है। परंतु यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
29 मार्च को सूर्य-शनि की युति मीन राशि में और सूर्य ग्रहण से इन राशियों को रहना हो सावधान
चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के अधिकांश भाग, अफ्रीका के बड़े हिस्से, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया तथा अंटार्कटिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
क्या भारत में दिखाई देगा सूर्य ग्रहण ?
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन घटित होगा और इसकी समयावधि दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, एशिया, हिंद महासागर में नजर आएगा।
मार्च महीने में होली, ग्रहण और शनि राशि परिवर्तन का खास संयोग
Navpancham yog 2025: 8 मार्च को बनेगा नवपंचम राजयोग, इन तीन राशि वालों को करियर में मिल सकता है विशेष लाभ