{"_id":"67c82f047c8828281c0f6b4e","slug":"saturn-transit-in-pisces-surya-gochar-in-meen-solar-eclipse-on-29-march-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"29 मार्च को सूर्य-शनि की युति मीन राशि में और सूर्य ग्रहण से इन राशियों को रहना हो सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
29 मार्च को सूर्य-शनि की युति मीन राशि में और सूर्य ग्रहण से इन राशियों को रहना हो सावधान
Wed, 05 Mar 2025 04:32 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 05 Mar 2025 04:32 PM IST
सार
29 मार्च को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और इस दिन ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 मार्च 2025 को सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं और एक से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं, इसलिए इनके गोचर का फल सभी राशियों के जीवन पर काफी लंबे समय तक भी होता है। 29 मार्च को शनि अपनी स्वराशि कुंभ से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे और इस दिन ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। इसके साथ ही एक अलग तरह का संयोग भी बन रहा है कि सूर्य ग्रहण और शनि के मीन राशि में गोचर करने पर सूर्य भी मीन राशि में होंगे। इस तरह से मीन राशि में शनि-सूर्य की युति पर ग्रहण योग का निर्माण होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तराभाद्रपद और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा। इस तरह के योग बनने से कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा।
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
29 मार्च को शनि कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे और इसी दिन सूर्य के मीन राशि रहते हुए सूर्य ग्रहण लगेगा। शनि के गोचर से मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। इस दौरान आर्थिक परेशानियों में इजाफा होगा और करियर में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। ग्रहण का यह प्रभाव मेष राशि के जातकों के बारहवें भाव में होगा। इस तरह से खर्चों में भी इजाफा देखने को मिलेगा।

Surya Gochar 2025: होली बाद सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन तीन राशि वालों की पलट सकती है किस्मत
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
सूर्य ग्रहण और शनि राशि परिवर्तन दोनों ही एक दिन पड़ने के कारण कुंभ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। ऐसे में कुंभ राशि वालों के काम में रुकावटें, धन हानि और मन व्यधित रह सकता है। इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी और खर्चों पर नियंत्रण बनाकर रखना होगा।

Saturn Rahu Conjunction: शुरू होने वाला है शनि-राहु का अशुभ प्रभाव, इन पांच राशि वालों को रहना होगा संभलकर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मीन राशि में और शनि का गोचर कुंभ से मीन राशि में गोचर होने से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी राशि में यह ग्रहण कुंडली के पहले भाव में होगा जिससे आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यालय में में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मामले में वाद-विवाद हो सकता है जिसका मामला कोर्ट-कचहरी में पहुंच सकता है।