फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के बाद जानिए आने वाले दिनों में सभी 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Tue, 09 Sep 2025 11:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 09 Sep 2025 11:08 AM IST
सार

07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था जो देश में देखा गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का असर कई दिनों तक रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव आने वाले दिनों में कैसा रहेगा। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in India Know After Eclipse Effects On All 12 Zodiac Sign In Hindi
चंद्र ग्रहण के बाद राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
loader

बीते 07 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण खत्म हो चुका है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण था जिसमें चांद लालिमा लिए हुआ था, जिसे ब्लड मून के नाम जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगा था। साल का यह आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 07 सितंबर की रात 09 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 01 बजकर 26 मिनट तक चला। साथ ही यह चंद्र ग्रहण 122 साल बाद पितृपक्ष के पहले दिन लगा था। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी ग्रहण की घटना घटित होती है तो इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है। ग्रहण का प्रभाव न सिर्फ राशियों के ऊपर उस समय तक होता है जब तक ग्रहण चल रहा होता है, बल्कि चंद्र ग्रहण का प्रभाव आने वाले दिनों में काफी समय तरह रहता है। आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर आने वाले दिनों पर कैसा रहेगा। 

Chandra Grahan 2025 in India Know After Eclipse Effects On All 12 Zodiac Sign In Hindi
मेष राशि - फोटो : amar ujala
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि

चंद्रमा चंद्र ग्रहण के दौरान राहु आपकी कुंडली के 11वें स्थान पर स्थित था ऐसे में मेष राशि वालों के यह आपके चौथे भाव का स्वामी होकर आपकी लंबी यात्राओं पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इस कारण से आपको लंबी दूरी की यात्राओं से बचना होगा। आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा और राहु के 11वें भाव में होने से आपकी वित्तीय स्थिति के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी और भौतिक सुख-सुविधाओ में कमी का सामना करना पड़ सकता है। 
Chandra Grahan 2025 in India Know After Eclipse Effects On All 12 Zodiac Sign In Hindi
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा दसवें भाव में स्थित होकर राहु के साथ युति बना रहा था। ऐसे में आने वाले दिनों में आपके कार्यक्षेत्र में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। राहु-चंद्रमा आपस में शत्रु होने से चंद्रमा के शुभ फलों में कमी आ सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपके ऊपर प्रमोशन और मान-सम्मान की संभावनाओं पर भी असर देखने को मिल सकता है। आपको सफलता मिलने के बाद भी मन प्रसन्न नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in India Know After Eclipse Effects On All 12 Zodiac Sign In Hindi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
7 सितंबर को चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा राहु संग आपकी कुंडली के नवम भाव यानी भाग्य भाव में मौजूद थे ऐसे में आने वाले दिनों में आपके भाग्य में कमजोरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा-राहु की युति से आपको कई तरह के भ्रम की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025 in India Know After Eclipse Effects On All 12 Zodiac Sign In Hindi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा की राहु संग युति आपकी कुंडली के आठवें भाव हुई थी। ऐसे में आने वाले दिनों में कर्क राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ आपके पिता की भी सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा करियर में भी कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कार्यस्थल पर राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed