Love Horoscope 12 July 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Vipreet Rajyog: 50 साल बाद बना दुर्लभ विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...
Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): वैवाहिक जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा और आपका जीवन साथी काफी खुश रहेगा जिससे आपको भी खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आप अपने प्रिय के साथ अपने रोमांस को बढ़ाएंगे।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन संतुलन में रहने वाला है लेकिन आपका प्रिय आपसे अपने मन की बात जरूर कहेगा और वह आपको गुस्सा भी दिला सकती है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। प्रियतम को आपके ऊपर शक हो सकता है। अगर ऐसी स्थिति आती है तो उसे तुरंत दूर करें। दांपत्य जीवन में प्रेम बरकरार रहेगा।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अपने दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन मान ठीक-ठाक रहेगा।