Chaitra Navratri 2024: 09 अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहेगी। 17 अप्रैल को रामनवमी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त उपवास रखते हैं। इस दौरान कुछ लोग पूरे नौ दिन का उपवास रखते हैं। वहीं कुछ लोग पहले और आखिरी दिन व्रत रखकर नौ दिन तक नियमों का पालन करते हैं। नवरात्रि में पूरी श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। अब नवरात्रि के शुरू में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं। बाजारों में भी नवरात्रि की खरीददारी के लिए काफी भीड़ लगने लगी है। ऐसे में आपको पूजन सामग्री की लिस्ट अभी से तैयार कर लेनी लेनी चाहिए। आज हम आपके लिए नवरात्रि पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। यहां से नोट कर सकते हैं...
Chaitra Navratri 2024: इन चीजों के बिना अधूरी है माता रानी की पूजा, नोट कर लें संपूर्ण सामग्री की लिस्ट
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Thu, 04 Apr 2024 07:44 AM IST
सार
Chaitra Navratri 2024 Puja Samagri List: इस साल चैत्र नवरात्रि 09 अप्रैल 2024 से शुरू होकर 17 अप्रैल तक रहेगी। 17 अप्रैल को राम नवमी है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन