कर्क दैनिक राशिफल cancer horoscope - 19 जनवरी 2020
कर्क राशिफल 19 जनवरी: दैनिक राशिफल, शनि गोचर का असर और साल 2020 कैसा रहेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कर्क राशि पर शनि के राशि परिवर्तन ( 24 जनवरी 2020) का असर
साल 2020 में शनि 24 जनवरी को अपनी स्वयं की राशि अर्थात मकर में प्रवेश करेंगे। धनु से मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों से शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी, तो वहीं कुछ की शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। 2020 में कर्क राशि के जातकों की कुंडली में शनि सप्तम भाव में गोचर कर रहा है।
- साल 2020 में कर्क राशि पर शनि की साढ़े साती
साल 2020 में शनि के मकर राशि में प्रवेश पर कर्क राशि पर साढ़ेसाती और ढैय्या का कोई असर नहीं रहेगा।
- शनि गोचर 2020 का कर्क राशि पर प्रभाव
- शनि आपके सातवें भाव में प्रवेश करेगा। साल 2020 में आलस्य को अपने ऊपर हावी न होने दें।
- जो लोग बिजनेस आदि में लिप्त है उनके लिए साल 2020 महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अच्छा साल रहेगा।
- नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन का भी योग दिखाई दे रहा है।
- कर्क वार्षिक राशिफल 2020
कर्क राशि वालों के लिए वर्ष का प्रभाव मिलाजुला रहेगा कामयाबी हो की दृष्टि से तो वर्ष अनुकूल रहेगा किंतु गुप्त शत्रुओं की अधिकता से आप परेशान रहेंगे। अपने ही लोग गुप्त रूप से हर समय आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु, आपके शत्रु बनेंगे भी और स्वयं नष्ट होते जाएंगे इसलिए उनकी परवाह न करते हुए अपनी पूरी ताकत काम में लगाएं। सामर्थ्य और पराक्रम का भरपूर उपयोग करते हुए फरवरी माह से बन रहे शुभ ग्रह गोचर का लाभ उठाएं। विदेश यात्रा और देशाटन का सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए वर्ष बेहतरीन रहेगा इसलिए अधिक से अधिक मेहनत करें। विलासिता संबंधी वस्तुओं का सुख प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय थोड़ा हल्का है लेकिन साल के अंत तक लाभ बढ़ जाएगा। कर्मभाव पर गुरु की दृष्टि पद और गरिमा की वृद्धि कराएगी रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। इसलिए हताश ना हो। आपकी सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत तक रहेगा।
जनवरी- ग्रह-गोचर थोड़े प्रतिकूल हैं स्वास्थ्य का ध्यान रखें, गुप्त शत्रुओं से बचें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही निपटा लें तो बेहतर।
फरवरी- कुछ सुधार तो आएगा किन्तु हालात जनवरी जैसे ही रहेंगे। अपने संयम और धैर्य को बरकरार रखें। गुप्त शत्रुओं के प्रहार से बचें।
मार्च- गोचर ग्रह में आकस्मिक सुधार से कामयाबी बेहतरीन रहेगी। अवसर, शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग।
अप्रैल- रुका हुआ धन आएगा यात्रा देशाटन का सुख, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यर्थ के खर्च से बचें माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मई- मानसम्मान की वृद्धि होगी। पद प्रतिष्ठा भी देखने लायक रहेगी। इस अवधि के मध्य जो चाहें जैसा चाहें करें सफलता अवश्य मिलेगी।
जून- भागदौड़ एवं खर्च से आर्थिक तंगी, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कार्य-व्यापार के क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें।
अगस्त- विलासितापूर्ण वस्तुओं से साथ-साथ मकान वाहन के भी क्रय का योग। अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखते हुए कार्य पूर्ण करें।
सितंबर- साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन आएगा कामयाबी की दृष्टि से भी समय बेहतरीन। भाइयों से मधुर संबंध रखें।
अक्टूबर- ग्रह-गोचर में आया परिवर्तन संतान संबंधी चिंता से मुक्ति देगा। नवविवाहितों के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव का योग।
नवंबर- मित्रों-संबंधियों में रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध प्राप्ति के योग। विदेश यात्रा की बाधा दूर होगी।
दिसंबर- उर्जाशक्ति का भरपूर उपयोग करें, साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी, नई सर्विस के योग, शिक्षा-प्रतियोगिता में अधिक कामयाब रहेंगे।