साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (17 से 23 दिसंबर): इस हफ्ते सभी 12 राशियों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थितियां
मेष
इस सप्ताह व्यापार और व्यवसाय में विस्तार संभव है। अचानक अप्रत्याशित लाभ की भी प्रबल संभावना है। यश और प्रसिद्धि में वृद्धि संभव है। घर में किसी शुभ कृत्य का आयोजन होगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्य के प्रति आलसी या अनिच्छुक होने के कारण काम पर देरी और व्यवधान पैदा होगा। बेहतर परिणामों के लिए काम पर समयबद्ध रहने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें और गुप्त दुश्मनों से सावधान रहें। कईयों के लिए बकाया राशि के भुक्तान को मंजूरी दे दी जाएगी।
वृष
नए व्यापार अथवा व्यापार विस्तार की तीव्रता व्यापारिक वर्ग के चेहरे पर ख़ुशी ला सकती है। अत: इस अवधि के दौरान आप पूरी तरह कर्मठ रहेंगे। आपकी भाषा शैली काफ़ी प्रभावशाली रहेगी अत: इस अवधि में आप काफी प्रसिद्ध रहेंगे। पारंपरिक मूल्यों में परिवर्तन संभव है। पूंजी निवेश में इस सप्ताह अच्छे रिटर्न मिलने की प्रखर संभावना है। भूमि या कृषि सुधार में किया गया निवेश भविष्य में अति लाभदायक सिद्ध हो सकता है।
मिथुन
आर्थिक सन्दर्भ में, आपको अपने बजट को संतुलित करने के लिए वित्तीय रणनीति की योजना बनाने की आवश्यकता है। अन्यथा, आपका खर्च आपकी आय से अधिक हो सकता है। नौरारिपेशा जातक अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें, चुनौती का सामना करने के लिए विनम्र दृष्टि को बनाए रखें, इससे आपके पास सफल होने का एक बेहतर मौका होगा। इस सप्ताह व्यापारिक वर्ग का दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय पहले संसाधनों की रक्षा करना बेहतर होगा। आप संसाधनों के बुद्धिमान प्रबंधन द्वारा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क
प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। इन कारणों से आप अपने व्यवसाय में अच्छा कर पाएंगे और प्रचुर लाभ कमा पायेंगे। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालत के मामले आपके पक्ष में जायेंगे। स्व-मूल्यांकन बेहतर संभावनाओं के लिए मदद करेगा। विदेशों में अप्रत्याशित आधिकारिक यात्राएं बहुत सारी ऊर्जा और उत्साह का उपभोग करेंगी किन्तु अंत में उपेक्षित लाभ संभव है। जो लोग नौकरियों की तलाश में हैं उन्हें एक उपयुक्त ब्रेक मिलेगा, लेकिन जब तक आपकी योजना पूरी नहीं हो जाती तब तक आपको खाली बैठना होगा।