फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुधादित्य योग: कन्या राशि में सूर्य और बुध बनाएंगे शक्तिशाली युति, इन 6 राशियों को करियर और धन में होगा लाभ

Tue, 15 Sep 2026 12:43 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 15 Sep 2026 12:43 PM IST
सार

17 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में गोचर से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. क्योंकि इस राशि में बुध पहले से मौजूद रहेंगे। यह संयोग कई लोगों को अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी रह सकता है।

विज्ञापन
budhaditya yog 2026 these 6 zodiac signs will get career money benefits sun mercury conjunction in virgo
बुधादित्य योग - फोटो : AI

सितंबर माह के आखिरी 15 दिन ग्रहों की चाल के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। 17 सितंबर 2026 को सुबह 7:58 बजे सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध पहले से मौजूद रहेंगे। सूर्य के पहुंचते ही दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह संयोग 26 सितंबर को दोपहर 12:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद बुध तुला राशि में चले जाएंगे।



इस योग की खास बात यह है कि इसका निर्माण कन्या राशि में हो रहा है, जो बुध की अपनी राशि होने के साथ उच्च राशि भी मानी जाती है। बुध बुद्धि, तर्क, लेखन, गणना, व्यापार और संवाद से जुड़े हैं, जबकि सूर्य नेतृत्व, पद, प्रतिष्ठा, प्रशासन और आत्मविश्वास के कारक माने जाते हैं। इसलिए यह संयोग कई लोगों को अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ने का अवसर दे सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय सबसे ज्यादा लाभकारी रह सकता है।

budhaditya yog 2026 these 6 zodiac signs will get career money benefits sun mercury conjunction in virgo
वृषभ राशि - फोटो : amarujala

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के लिए कन्या पंचम भाव में आती है। 
  • यह भाव शिक्षा, बुद्धिमत्ता, रचनात्मकता, संतान और रणनीति से संबंधित माना जाता है। 
  • बुधादित्य योग विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणाम ला सकता है। 
  • प्रतियोगी परीक्षा, इंटरव्यू या नई कौशल सीखने में सफलता मिल सकती है। 
  • लेखन, मीडिया, डिजाइन, मार्केटिंग और शिक्षा से जुड़े लोगों को भी फायदा होने के संकेत हैं। 
  • पुराने निवेश या किसी योजना से लाभ का रास्ता खुल सकता है।

 

budhaditya yog 2026 these 6 zodiac signs will get career money benefits sun mercury conjunction in virgo
सिंह राशि - फोटो : amarujala

सिंह राशि

  • सिंह राशि के लिए यह योग दूसरे भाव में बनेगा, जो धन, बचत और वाणी का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • राशि स्वामी सूर्य का यहां बुध के साथ होना आर्थिक मामलों के लिए शुभ संकेत दे सकता है। 
  • नौकरी में वेतन वृद्धि, प्रोत्साहन या अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिल सकता है। 
  • कारोबारियों को बातचीत और समझदारी से की गई सौदेबाजी का लाभ मिलेगा। 
  • हालांकि बोलते समय संयम रखना जरूरी होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
budhaditya yog 2026 these 6 zodiac signs will get career money benefits sun mercury conjunction in virgo
कन्या राशि - फोटो : amarujala

कन्या राशि

  • बुधादित्य योग का सीधा प्रभाव कन्या राशि पर पड़ेगा। बुध आपकी राशि के स्वामी होने के साथ कर्म भाव से भी जुड़े हैं। 
  • ऐसे में करियर, व्यक्तित्व और निर्णय क्षमता में मजबूती आ सकती है। 
  • नौकरी में नई जिम्मेदारी, पदोन्नति या बेहतर अवसर मिलने की संभावना है। 
  • मीडिया, लेखन, संपादन, तकनीक, प्रबंधन और विश्लेषण से जुड़े जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। 
  • हालांकि जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।

 

विज्ञापन
budhaditya yog 2026 these 6 zodiac signs will get career money benefits sun mercury conjunction in virgo
वृश्चिक राशि - फोटो : amarujala

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के लिए कन्या ग्यारहवां भाव है, जो आय, लाभ और उपलब्धियों का भाव माना जाता है। 
  • इस अवधि में पुराने संपर्कों से फायदा हो सकता है। 
  • नौकरी में आर्थिक लाभ या पदोन्नति की बातचीत आगे बढ़ सकती है। 
  • व्यापारियों को नया ग्राहक या बड़ा सौदा मिल सकता है। 
  • पिछले प्रयासों का परिणाम आर्थिक और पेशेवर सफलता के रूप में सामने आने की संभावना है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed