फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Asta 2025: गुरु अस्त होने पर इन तीन राशि वालों को करियर में मिलेगा लाभ, रिश्तें होंगे मधुर

Mon, 09 Jun 2025 10:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 09 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

Guru Asta 2025: गुरु मिथुन राशि में रहते हुए 9 जून 2025 को शाम 4 बजकर 12 मिनट पर अस्त हो रहे हैं। वह 9 या 10 जुलाई 2025 तक अस्त रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Guru Asta In Mithun Rashi 2025 know impact on zodiac sign
Guru Asta In Mithun Rashi - फोटो : freepik

Guru Asta In Mithun Rashi: वर्तमान में देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान हैं। वह इस राशि में अक्तूबर माह तक बने रहेंगे। गुरु मिथुन राशि में रहते हुए 9 जून 2025 को शाम 4 बजकर 12 मिनट पर अस्त हो रहे हैं। वह 9 या 10 जुलाई 2025 तक अस्त रहने वाले हैं। गुरु के अस्त होने से 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा, जिससे कुछ राशि वालों को लाभ, तो कुछ की समस्याएं बढ़ेंगी। हालांकि मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बनी हुई हैं। चूंकि गुरु ज्ञान, शिक्षा, वैवाहिक सुख, धन और करियर के कारक ग्रह है। इसलिए इन जातकों को इन सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार मिल सकता है। आइए इनके लकी राशिफल को विस्तार से जानते हैं।

Guru Asta In Mithun Rashi 2025 know impact on zodiac sign
व्यापारियों की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। परिवार के लोगों का साथ व सहयोग बना रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
गुरु के अस्त होने पर मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिल सकता है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान नौकरीपेशा जातकों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। यदि आपने अभी करियर की शुरुआत की है, तो उन्नति संभव है। इस गोचर से सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी। व्यापारियों की यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी। रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। परिवार के लोगों का साथ व सहयोग बना रहेगा।
Mars Transit 2025: मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानिए मिथुन राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Guru Asta In Mithun Rashi 2025 know impact on zodiac sign
आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। विवाह की बात पक्की हो सकती है। इस दौरान शादीशुदा लोगों में आपसी समझ बढ़ेगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
यह समय आपके लिए आत्म विकास वाला साबित होगा। इस गोचर से जीवन की सभी नकारात्मकता धीरे-धीरे कम होगी। खास बात यह है कि आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। गुरु के प्रभाव से हर क्षेत्र में सफलता मिलने के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आय में बदलाव देखने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी। विवाह की बात पक्की हो सकती है। इस दौरान शादीशुदा लोगों में आपसी समझ बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Asta In Mithun Rashi 2025 know impact on zodiac sign
प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को गुरु के अस्त होने पर कई तरह के लाभ प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। इस समय आपकी सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होंगी और मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। गुरु के प्रभाव से वित्तीय बाधाओं से मुक्ति मिलने की पूरी संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है। धन प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Surya Gochar 2025: सूर्य करेंगे 15 जून को राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        Mangal Grah Ke Upay: मंगल का गोचर इन राशियों पर रहेगा भारी, जरूर करें राशि अनुसार उपाय
                
        
                
         
        

                
        
                
         
        

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed