Budhaditya Rajyoga 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होता है। ऐसे ही एक योग बुधादित्य राजयोग होता है जिसे बहुत ही शुभ और मंगलकारी माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में यह राजयोग बनता है उनके जीवन में कभी भी धन, संपदा और सुख-समृद्धि की कोई भी कमी नहीं रहती। बुधादित्य राजयोग के निर्माण के चलते व्यक्ति को मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। आपको बता दें बुधादित्य राजयोग बुध और सूर्य के संयोग से बनता है, जब बुध और सूर्य किसी एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध तुला राशि में हैं और सूर्य 17 अक्तूबर को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं बुधादित्य राजयोग के बनने पर किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Budhaditya Rajyoga 2025: बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों को होगा अच्छा लाभ, अधूरे काम होंगे पूरे
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:33 PM IST
सार
Budhaditya Rajyoga 2025: बुधादित्य राजयोग बुध और सूर्य के संयोग से बनता है, जब बुध और सूर्य किसी एक राशि में होते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। बुधादित्य राजयोग के कारण कुछ राशि वालों अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन